छिंदवाड़ाधर्मनरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनीहेल्थ

गंगा मईया को गंदा मत करों, जिला पंचायत सदस्य सनोडिया की अपील

सिवनी 07 जून 2023
सिवनी यशो:- सिवनी शहर के बस स्टैंड से एवं मंगलीपेठ से परतापुर होकर जाने वाले गंदे नाले कों बैन गंगा में मिलने से पूर्व जल शुद्धि संयन्त्र बनाए जाने की मांग जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं मॉ बैन गंगा सेवा अभियान के अहम सदस्य घनश्याम सनोडिया जिला पंचायत सदस्य द्वारा की गई है।
श्री सनोडिया ने कलेक्टर को दिए पत्र में आगे लेख किया है कि उपरोक्त दोनों नालों जिनमें सिवनी नगर का अधिकतम अपशिष्ट प्रवाहित होकर जिला की जीवन दायिनी पवित्र पावनी माँ बैन गंगा में शहर के उपनगरीय क्षेत्र भैरोगंज से लगे ग्राम परतापुर में जाकर मिलते हैं। जैसा कि कुछ दिनों पूर्व श्री दिनेश राय जी ;विधायक सिवनी ने कहा था कि बस स्टैंड से होकर जाने वाले नाले में शहर का मल.मूत्र युक्त पानी बहता है जो दल सागर तालाब को गंदा करता था अब इसका गंदा पानी दल सागर में नहीं जाएगा अब उक्त गंदे नालों के माध्यम से सिवनी शहर की सीवरेज का मल.मूत्र युक्त पानी मेरे जिला पंचायत क्षेत्र से बहने वाली माँ बैन गंगा के पवित्र जल को गंदा करने लगा है। माँ बैन गंगा के परतापुर घाट में सिवनी शहर के एवं आसपास गाँव के लोग धार्मिक अनुष्ठान, स्नान एवं अस्थी विसर्जन हेतू जाते हैं समय. समय पर गंगा के घाटों में मेला लगता है जिसमें लोग गंगा के पवित्र जल में स्नान करते हैं वा द्वि पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी श्री स्वरूपानन्द सरस्वती जी महाराज की जन्मस्थली गुरुधाम दिघोरी में बैनगंगा के जल से लोग विश्व के सबसे बड़े स्फटिक मंणी से बने शिव लिंग का अभिषेक करते हैं।
श्री सनोडिया ने बताया कि शहर का गंदा पानी नालों के माध्यम से सीधे बैन गंगा में मिलने से आज जल पीने या स्नान की बात तो दूर छूने के लायक भी नहीं रहा। यह समस्या सिर्फ परतापुर घाट की नहीं है अपितु गंगा जी जैसे. जैसे आगे बढती जाती हैं आसपास के ग्रामीण लोग गंगा जी पर सभी धार्मिक कर्मकांड के लिए निर्भर करते हैं इतना ही नहीं बैन गंगा नदी से उक्त गंदा पानी परतापुर से पुसेरा, मुंगवानी, दिघोरी, बंडोल, बखारी होते हुए छपारा भीमगढ बांध को पहुंचेगा जिसे पेयजल रुप में वापिस सिवनी वासियों को यह मल.मूत्र युक्त जल पिलाया जाएगा। जिससे बैन गंगा पर आश्रित सभी ग्रामों के लोग, पशु पक्षी एवं शहर वाशी पीकर बीमार होंगे।
जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं मॉ बैन गंगा सेवा अभियान के सदस्य, घनश्याम सनोडिया ;जिला पंचायत सदस्य ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चैहान, जिला प्रशासन एवं नगरपालिका प्रशासन को पत्र लिखकर माँ बैन गंगा के जल को साफ. स्वक्ष बनाऐ रखने हेतु शहर का मल.मूत्र युक्त गंदा पानी गंगा में मिलने से पूर्व जल शुद्धिकरण संयन्त्र बनाए जाने की मांग की है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!