डॉक्टर भगवतीलाल राजपुरोहित एवं पंडित ओमप्रकाश शर्मा पद्मश्री सम्मान से सम्मानित
राष्ट्रपति ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में 2 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह-II में 2 पद्म विभूषण, 9 पद्म भूषण और 56 पद्म श्री पुरस्कार प्रदान किए।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सहित भारत सरकार के अनेक मंत्री और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
अलंकरण समारोह के बाद केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और अन्य केन्द्रीय मंत्रियों ने पद्म पुरस्कार विजेताओं के साथ गृह मंत्री द्वारा उनके आवास पर दिए गए रात्रि भोज के दौरान संवाद किया।
पद्म पुरस्कार विजेता कल सुबह (10 मई, 2024) को राष्ट्रीय समर स्मारक (National War Memorial) पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वे राष्ट्रपति भवन और प्रधानमंत्री संग्रहालय का भी भ्रमण करेंगे।
साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में डॉक्टर भगवतीलाल राजपुरोहित जी एवं कला के क्षेत्र में पंडित ओमप्रकाश शर्मा जी को पद्मश्री सम्मान प्राप्त होने पर हार्दिक बधाई।
डाँ. मोहन यादव ने अपने एक्स अकाउंट में लिखा है कि राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री
जी की गरिमामय उपस्थिति में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी के कर कमलों से यह सम्मान प्राप्त होना, हमारे मध्यप्रदेश की माटी से समृद्ध कला और साहित्य की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाई प्रदान करता है।





