WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
छिंदवाड़ानरसिंगपुरबालाघाटमंडलामध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

विद्युत कंपनी की लापरवाही से किसान दोहरी मार झेल रहा – डॉ. बिसेन

सांसद ने बिजली की वर्तमान समस्या के निराकरण हेतु जिला कलेक्टर से की चर्चा

सिवनी यशो:- लोड शेडिंग के कारण जहां आये दिन ट्रांसफार्मर जल रहे है वही किसानों की मोटरें भी जल रही है। ऐसी परिस्थिति में किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। धान उत्पादक किसान बिजली की इस समस्या से सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। बिजली कंपनी अपनी व्यवस्थायें सुधारे ताकि धान सहित मक्का एवं खरीफ की अन्य फसलों को समय पर पानी मिल सके। उक्ताशय की बात बालाघाट सिवनी सांसद डॉ. ढालसिंह बिसेन ने किसानों के समक्ष खड़ी बिजली की विकट समस्या के परिप्रेक्ष्य में जिला कलेक्टर क्षितीज सिंघल से चर्चा के दौरान करते हुए उनसे इस समस्या के समाधान हेतु विद्युत कंपनी के अधिकारियों को उचित निर्देश देने की अपेक्षा व्यक्त की।
सांसद डॉ. बिसेन ने किसानों को सिंचाईं हेतु बिजली की आ रही समस्या पर संज्ञान लेते हुए विद्युत कंपनी के उच्चाधिकारियों के अलावा जिला कलेक्टर श्री सिंघल से चर्चा कर अवगत कराया कि वर्तमान में हर गांव में लोड शेडिंग एक बहुत बड़ी समस्या बन गई है। इस समस्या के चलते जहां अनेक जगहों पर ट्रांसफार्मर जलने की घटनायें सामने आ रही है वहीं किसानों की मोटरें भी धड़ा धड़ जल रही है। विद्युत वितरण कंपनी को ट्रांसफार्मर 3 दिन के अंदर सुधारना चाहिए किंतु ऐसा न होकर कई कई दिन तक सुधार कार्य नहीं किया जा रहा है। किसानों की मोटरें जलने से उन्हें जहां बार बार बाईंडिंग में पैसा खर्च करना पड़ रहा है वहीं खेतों की सिंचाईं का रकबा भी प्रभावित हो रहा है। इस तरह किसान विद्युत वितरण कंपनी की लापरवाही के कारण दोहरी मार झेल रहा है।
डॉ. बिसेन ने चर्चा के दौरान सुझाव दिया कि विद्युत वितरण कंपनी को चाहिए की वह लोड अनुसार ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि करें, जरूरत पड़े तो लोड अनुसार एक ओर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगा दें ताकि न ट्रांसफार्मर जलने का खतरा रहेगा और न ही किसानों की मोटरें जलेगीं और वे समय पर सिंचाईं कर सकेगे। सांसद डॉ. बिसेन ने यह भी सुझाव दिया कि वर्तमान में मानसून की कम बारिश होने के कारण बिजली के उत्पादन और मांग में अंतर आया है, जिसके कारण किसानों को 10 घंटे की बजायें 7 घंटे ही बिजली दी जा रही है। यदि यह बिजली आपूर्ति दिन में कर दी जाये तो किसान सिंचाई का भरपूर लाभ उठा सकता है। डॉ. बिसेन ने चर्चा के दौरान जिला कलेक्टर श्री सिंघल के समक्ष यह बात रखी कि वे इस गंभीर समस्या पर त्वरित संज्ञान लेकर विद्युत कंपनी को वर्तमान व्यवस्था में सुधार हेतु निर्देशित करें ताकि धान सहित खरीफ की अन्य फसलों को सूखे से बचाया जा सके।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!