छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय चुनाव में डॉ मयंक कुमार साहू सह सचिव निर्वाचित

Chhindwara 07 January 2025
छिंदवाड़ा यशो:- गत दिवस नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन (National Integrated Medical Association) के प्रदेश स्तरीय चुनाव विदिशा में स्थित आशीष मंगल वाटिका में संपन्न हुए कार्यक्रम में संस्था पदाधिकारी का सम्मान एवं वार्षिक प्रतिवेदन उपरांत प्रदेश स्तरीय नवीन कार्यकारिणी हेतु चुनाव संपन्न हुए

   इस नवीन कार्यकारिणी में अध्यक्ष डॉ महेश गुप्ता इंदौर, सचिव डॉ कल्याण सिंह ठाकुर जबलपुर, कोषाध्यक्ष डॉ अरुण कपूर बुरहानपुर, डॉ मयंक कुमार साहू छिंदवाड़ा निर्वाचित हुए कार्यक्रम में नरसिंहपुर बालाघाट ग्वालियर भोपाल सागर इंदौर बैतूल नागदा जबलपुर बुरहानपुर खंडवा दमोह छिंदवाड़ा सहित अन्य शहरों के चिकित्सकों ने भाग लिया । इस अवसर पर डॉ गणेश प्रसाद साहू डॉ अरविंद राऊत डॉ देवेंद्र पालीवाल डॉ कमलेश सोनारो डॉ हरिश सतनामी सहित अन्य चिकित्सकों ने बधाई प्रेषित की ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!