28 फरवरी को ड्रीम लैंड सिटी के प्लाट नहीं होंगे नीलाम
अनुविभागीय अधिकारी के आदेश के विरोध में कमिश्ररी में अनावेदको की अपील
Seoni 26 February 2025
सिवनी यशो:- तहसीलदार सिवनी द्वारा बताया गया कि ड्रीम लैण्ड सिटी पार्ट-2, पार्ट बी पर वर्ष 2012 में विकास कार्य की अनुमति लिये जाने के बाद भी विकास कार्य न कराये जाने के कारण अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सिवनी के आदेशानुसार कुल 103 भूखण्डों का उपपंजीयक सिवनी से प्राप्त वर्तमान गाईड लाइन के आधार पर घोष विक्रय की कार्यवाही तहसील कार्यालय सिवनी भाग दो में दिनांक 28.02.2025 को नियत की गई थी।
उन्होंने बताया कि प्रकरण की अपील अनावेदक मेसर्स रामदेव बाबा एंड पदमावती डेव्लहपर्स द्वारा न्यायालय कमिश्नर जबलपुर संभाग में किये जाने से मूल प्रकरण कमिश्नर महोदय जबलपुर को दिनांक 20.02.2025 को भेजा जा चुका है। अत: मूल प्रकरण के अभाव में दिनांक 28.02.2025 को होने वाली नीलामी कार्यवाही स्थगित की जाती है। आगामी नीलामी कार्यवाही के संबंध में पृथक से सूचना दी जायेगी।



