WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

डूंडासिवनी पुलिस का बड़ा प्रहार – छोटी कार में भरी गई तीन गायें, मुक्त कराई गईं

कार जप्त – आरोपी फरार, जिनकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है

Seoni 01 October 2025

सिवनी यशो:- छोटी सी कार में तीन गायों को रस्सियों से बांधकर ठूंस देना क्रूरता की पराकाष्ठा कही जाएगी। ऐसे मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है और गौ-तस्कर आए दिन नये-नये हथकंडे अपनाकर गौवंश को यातना देते हुए ले जाने का प्रयास कर रहे हैं। ऐसे ही एक मामले में डूंडासिवनी पुलिस ने गौ तस्करी पर कार्रवाई की।

डूंडासिवनी पुलिस द्वारा जप्त कार और मुक्त कराए गए गौवंश
डूंडासिवनी पुलिस का गौ-तस्करों पर बड़ा प्रहार | 3 गौवंश मुक्त, कार जप्त

डूंडासिवनी पुलिस  ने  01 अक्टूबर 2025 को एक SX4 कार से तीन नग गौवंश को मुक्त कराते हुए गौ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की। मुखबिर से सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सतीश तिवारी के नेतृत्व में टीम ने नागपुर-सिवनी बायपास पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी कार को तेज गति से भगाने लगे, लेकिन पुलिस की सतर्कता से वाहन पकड़ा गया।

जांच में सामने आया कि कार में गौवंश को पैरों में रस्सी बांधकर क्रूरता पूर्वक भरा गया था। इस अमानवीय कृत्य ने सभी को विचलित कर दिया। हालांकि अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।

दर्ज मामला

थाना डूंडासिवनी में अपराध क्रमांक 467/2025, धारा 4, 6, 9 गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं 11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना जारी है।

जप्ती

  • मारुति सुजुकी SX4 कार (कीमत लगभग 3 लाख)

पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता ने स्पष्ट किया है कि गौ-तस्करी और गौवंश पर अत्याचार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पूर्व में भी लगातार कार्रवाई हुई है और आगे भी सख्त कदम उठाए जाएंगे।

विशेष भूमिका

थाना प्रभारी सतीश तिवारी,

उनि. मनोज जंघेला,

सउनि संजय बघेल,

देवेन्द्र जयसवाल,

आरक्षक कृष्कुमार भालेकर,

नितेश राजपूत,

विक्रम देशमुख,

मिथलेश सूर्यवंशी तथा

नगर रक्षा समिति सदस्य हिमांशु साहू।

https://indiankanoon.org/doc/97762707/

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!