मध्यप्रदेशसिवनी
ई-केवायसी की समय-सीमा 31 मई तक बढ़ाई गई
Seoni 22 May 2025
सिवनी यशो :- जिला आपूर्ति अधिकारी सिवनी द्वारा जानकारी देकर बताया गया कि शासन के निर्देशानुसार ई-केवायसी पूर्ण करनें हेतु 15 मई तक शतप्रतिशत ई-केवायसी पूर्ण करनें हेतु तिथि निर्धारित की गई थी। किन्तु अभी भी ई-केवायसी शतप्रतिशत पूर्ण नहीं होने के कारण उसे बढ़ाकर 31 मई-2025 निर्धारित की कर दी गई है वहीं निर्धारित अवधि पूर्ण नहीं करनें पर संबंधित सहायक/कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी एवं कम्प्यूटर ऑपरेटरों का माह मई का वेतन रोके जाने के लिए भी निर्देशित किया गया है।
उन्होंने बतया कि शासकीय उचित मूल्य दुकान में राशन लेने उपभोक्ताओं को 31 मई 2025 तक ई-केवायसी कराने का मौका दिया गया है इसके पहले यह तिथि 15 मई 2025 तक रखी गई थी। जिसे अब बढ़कार 31 मई कर दी गई हैं। हितग्राही ऐप (एन्ड्राईड मोबाईल से) के माध्यम से फेस ई-केवायसी के जरिए घर बैठे ई-केवायसी करा सकते हैं। जिले में 16 मई 2025 तक 115687 ई-केवायसी कराई जाना शेष हैं।



