धर्मसिवनी

हर्षोल्लास से मनाई ईद , नगर परिषद अध्यक्ष ने दी बधाई

Seoni 31 March 2025
बरघाट यशो:- सोमवार सुबह ईदगाह में नवाज अदायगी के बाद मुस्लिम धर्मावलंबियों ने एक दूसरे को गले लगकर ईद की बधाई दी। नगर परिषद बरघाट अध्यक्ष इमरता साहू ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम भाइयों को ईद की बधाई दी। नगर में ईद का त्यौहार बड़े ही शानो शौकत से मनाया गया। ईद की खुशी में शामिल होने ग्रामीण इलाको में भी चहल पहल दिखाई दी मस्जिदों, ईदगाहों में नवाज अदायगी की गई खुशी के इस त्यौहार को सभी मिलजुल सौहार्द पूर्ण मनाया। इस मौके पर नगर परिषद पूर्व अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर भाजपा नेता अनिल पाठक, नवीन नागभिरे अन्य लोग बड़ी संख्या पर उपस्थित रहे।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button