मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी
दो वर्ष के पश्चात जनपद सिवनी की स्थायी समिति के चुनाव संपन्न
सिवनी यशो:- राजनैतिक दबाव के चलते सिवनी जनपद में जनपद चुनाव के दो वर्ष बीत जाने के बाद जनपद की स्थायी समितियों के चुनाव सम्पन्न कराये गये, समितियों के निर्वाचन के संबंध में जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार खुराना द्वारा बैठक आयोजित की गई जिसमें ब्रजेशसिंह लल्लू बघेल, घनश्याम सनोडिया, जितेन्द्र सनोडिया, साजिद सरपंच, राजेश मानाठाकुर, सुमित मिश्रा द्वारा सिवनी जनपद सदस्यों से चर्चा कर आपसी सामंजस्य बनाकर समितियों का निर्वाचन सम्पन्न कराया गया।
निर्वाचित समितियों के सभापति निम्नानुसार निर्वाचित हुये जिसमें देवीसिंह चन्द्रवंशी शिक्षा समिति, श्रीमति माया अनिल बघेल कृषि समिति, लोकेश ठाकुर महिला बाल विकास समिति, श्रीमती सुलोचना सूर्यवंशी वन समिति, इन्द्रकुमार जंघेला निर्माण समिति, विनोज बबलू ठाकुर। समिति के निर्वाचन में जनपद सदस्य भीष्मप्रतापसिंह अप्पू ठाकुर, जितेन्द्र सिंह बघेल, राजेश सोलंकी, जीयन कुंजाम का विशेष योगदान रहा।



