मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

नरेला मे विद्युत उपकेन्द्र स्वीकृत क्षेत्रीय कृषक बंधुओं मे हर्ष

विधायक दिनेश राय मुनमुन का क्षेत्रीयजनों ने माना आभार

Seoni 25 December 2024
सिवनी यशो:- सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए सतत् सक्रिय लोकप्रिय विधायक दिनेश राय मुनमुन के प्रयासो से ग्राम नरेला मे विद्युत उपकेन्द्र स्थापित किये जाने की स्वीकृति प्राप्त हुयी। उक्ताशय की जानकारी ग्राम के भाजपा नेता कृषक घनश्याम बघेल द्वारा दी गयी है। जारी प्रेस विज्ञप्ति में घनश्याम बघेल ने बताया कि विगत माह पूर्व क्षेत्रीय कृषक जनों द्वारा विद्युत समस्या को लेकर सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन से मुलाकात की जाकर क्षेत्र मे पर्याप्त बिजली न मिल पाने, लो बोल्टेज की समस्या की वजह से खेतों मे सिंचाई न कर पाने के साथ ही लो बोल्टेज के कारण बार-बार ट्रांसफार्मर एवं जलने की समस्या से अवगत कराया गया था। इसके साथ ही कृषकों द्वारा विद्युत सब स्टेशन स्थापित कराये जाने की मांग की गयी थी।

श्री बघेल ने बताया कि क्षेत्रीय कृषक बंधुओं की मांग को गंभीरता से लेते हुए विधायक श्री राय द्वारा उक्त क्षेत्र में विद्युत सब स्टेशन स्थापित किये जाने सक्रिय प्रयास किये गये। जिसके परिणाम स्वरूप समस्या के निराकरण के लिए विभाग द्वारा आरडीएसएस योजना अंतर्गत ग्राम नरेला मे 33/11 के.व्ही. विद्युत उप केन्द्र स्थापित किये जाने की स्वीकृति प्रदान कर दी गयी है। श्री बघेल ने कहा कि अब क्षेत्रीय कृषकों को विद्युत समस्या से निश्चित ही निजात मिलेगी। उक्त स्वीकृति से क्षेत्रीय कृषक जनों मे हर्ष व्याप्त होने के साथ ही विधायक दिनेश राय मुनमुन के भागीरथ प्रयास के लिए ह्रदय से आभार व्यक्त किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button