छिंदवाड़ामध्यप्रदेशराजनीति

मोदी सरकार के ग्यारह साल, संकल्प से सिद्धि तक एवं संगठन के कार्य को लेकर बैठक

Chhindwara 08 June 2025
छिंदवाड़ा यशो:- भाजपा नगर मंडल तीन की बैठक संतोष साहू एकेडमी में आयोजित की गई जिसमें मंडल अध्यक्ष नवीन बारस्कर और भाजपा नेता पंकज पाटनी ने कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन करते हुए आवाहन किया कि  जून माह में देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार के ग्यारह वर्ष पूर्ण हो रहे है,  विकसित भारत का सपना देखने वाली और कार्यरूप में परिणित करने वाली सरकार के  कामों को और आपरेशन सिंदूर के माध्यम से देश का मस्तक गर्व से ऊंचा करने वाली हमारी सेना के पराक्रम को जन जन तक पहुंचने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भाजपा सभी स्तर पर करने जा रही है, 9 जून प्रात: 9.30 बजे सांसद बंटी विवेक साहू के द्वारा जिला चिकित्सालय में जन औषधि केन्द्र  से दवाई लेने वाले मरीजों का सम्मान किया जाएगा ।
  मंडल स्तर पर 13 जून को विकसित भारत संकल्प सभा और शपथ, तथा 70 वर्ष से अधिक उम्र वालों का आयुष्मान कार्ड बनवाना, शक्ति केंद्रों  पर चौपाल लगाकर विकसित भारत संकल्प शपथ,  5 जून से 15 अगस्त तक पर्यावरण वृक्षारोपण अभियान, 21जून अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, डा श्यामप्रसाद मुखर्जी 23 जून बलिदान दिवस एवं 6 जुलाई को जन्म जयंती, 25 जून को आपातकाल लोकतंत्र हत्या दिवस के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा, सभी को इन को सफल बनाने के लिए कार्य करना है। उपरोक्त सभी कार्यक्रमों में आयोजन हेतु, समितियों का गठन किया गया।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!