मध्यप्रदेशसिवनी

अपात्रों के कारण पात्र व्यक्ति राशन पात्रता पर्ची से है वंचित

साल भर से जारी नहीं हो रही पर्ची

Seoni 01 June 2025

सिवनी यशो:- गरीबो के .राशन पर दबंग और प्रभावशाली व्यक्तियों ने डाका डाल लिया और जिले में इतना अधिक अनाज वितरित हो गया है कि पिछले आठ से पात्र व्यक्तियों को खाद्य विभाग खाद्यान्न पर्ची जारी नहीं कर रहा है । खाद्यान्न विभाग का कहना है कि अपात्र व्यक्तियों ने पिछले समय में खाद्यान पर्ची प्राप्त कर इतना अधिक खाद्यान्न ले लिया है कि गरीब पात्र व्यक्तियों के निर्धारित कोटे का अनाज समाप्त हो गया है इसलिये पिछले आठ माह से पात्र व्यक्तियों को परेशानी हो रही है ।

अपात्र व्यक्ति एक रुपए किलो गेहूं-चांवल पाने गरीब और जरूरतमंदों की सूची में चालाकी से कुण्डली मार कर बैठ गये थे । इस वजह से राज्य शासन ने गरीब परिवारों को पात्रता पर्ची जारी करने से मना कर दिया है। इससे आठ माह से ये लोग भटक रहे हैं। इधर, खाद्य आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने अपात्रों के नाम हटाने के लिए राशन दुकानों से सूची मांगी है।

सिवनी जिले की राशन दुकानों में प्राथमिक श्रेणी के परिवार रियायती अनाज पाने की पात्रता सूची में है उन परिवारों के प्रत्येक सदस्य को चार किलो गेहूं और एक किलो चावल मिलता था। अब प्रत्येक राशन उपभोक्ता को तीन किलो गेहूं, दो किलो चावल और एक नमक का पैकेट सरकार द्वारा नि:शुल्क वितरण किया जाने लगा है। इस पात्रता सूची में नाम शामिल कराने लोग प्रयासरत है। राज्य शासन ने सिवनी जिले मेंं इसका लक्ष्य खत्म होने से इन्हें पात्रता सूची देने से मना कर दिया है। करीब आठ माह से विभाग से एक भी नाम पर पात्रता सूची जारी नहीं हो पाई है। इससे परेशान होकर लोग नगर पालिका, जनपदों से लेकर कलेक्ट्रेट ऑफिस तक चक्कर काट रहे हैं।

इनका कहना

शासन द्वारा निर्धारित कोटे की पात्रता सूची से अधिक पर्चियां जारी हो जाने के कारण राज्य शासन ने नई पात्रता सूची जारी करना बंद कर दिया है अब सूची में शामिल अपात्र व्यक्तियों की पहचान की जा रही है और नई पर्चियाँ जारी होने का रास्ता साफ हो गया है । जिन पात्र व्यक्तियों ने केवाईसी नहीं करायी है वे शीघ्र केवाईसी कराये अन्यथा उन्हें राशन प्राप्त होना बंद सकता है ।
मनोज पुरवईया
खाद्य अधिकारी सिवनी

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!