मध्यप्रदेशसिवनी

अतिक्रमण हटाने नगर में सुबह से चल रही बुलडोजर वाली कार्यवाही

Seoni 08 March 2025

सिवनी यशो:- नगर के मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने के लिये प्रशासन ने अपनी पूर्व तैयारी के अनुसार शनिवार को सुबह के समय से ही अतिक्रमण स्थलों पर राजस्व, नगर पालिका एवं पुलिस बल के साथ बुलडोजर पहुँचाकर धड़ाधड़ अतिक्रमण तोडऩे की कार्यवाही प्रारंभ कर दी । यहाँ बता दें कि जोड़ा पुल से लेकर नगझर तक शहर के मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण किया जा रहा है परंतु प्रस्तावित चौड़ीकरण में निर्धारित डीपीआर के अनुसार सड़क का चौड़ीकरण किये जाने में अनेक स्थानों में अतिक्रमण बाधा उत्पन्न कर रहा है ।

अतिक्रमण हटाने नगर में सुबह से चल रही बुलडोजर वाली कार्यवाही - Seoni News
मार्ग को व्यवस्थित और निर्धारित मापदंड के अनुसार बनाने के लिये प्रशासन जहाँ पिछले कई दिनों में मशक्कत रहा है तो वहीं राजनैतिक व्यक्ति भी यातायात व्यवस्था में व्यापक सुधार के लिये बयानबाजी कर प्रशासन पर दबाव बना रहे थे ।
मुख्यमार्ग के दोनों ओर फुटपाथ व्यापारियों के अस्थाई अतिक्रमण और पक्के अतिक्रमण के साथ ही शासकीय मद से अनेक ऐसे निर्माण किये जा चुके थे जो मार्ग चौड़ीकरण में बाधक बन रहे थे ।
शनिवार को प्रशासन के भारी भरकम दल ने नगर के सभी अतिक्रमण हटाने के लिये हर क्षेत्र में एक साथ कार्यवाही प्रारंभ की और बुलडोजर के माध्यम से धड़ाधड़ तोड़ फोड़ प्रारंभ कर दी परंतु कुछ स्थानों पर अतिक्रमण सीमा के निर्माण कार्य स्वयं हटाने के निवेदन किये गये जिसे प्रशासन मानते हुये एक दो दिन की मुहलत देकर उन्हें छोड़ दिया है परंतु यह कार्यवाही रूकेगी नहीं और मार्ग को निर्धारित योजना के अनुसार पूर्ण करते तक चलती रहेगी यह स्पष्ट कर दिया गया है ।
जानकारी के अनुसार प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के लिये 14 टीमों का गठन किया है जो नगर के हर क्षेत्र में एक साथ कार्यवाही में जुटी है ।

अतिक्रमण हटाने नगर में सुबह से चल रही बुलडोजर वाली कार्यवाही - Seoni News
नगर सौंदर्यीकरण के लिये सड़क के किनारे बनाये गये फुटपाथ और जालियों के माध्यम से बनाये गये बैठक के स्थाल, बस स्टेंड की बाऊंड्री आदि आदि शासकीय निर्माण भी ध्वस्त कर दिये गये है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button