Tue, 20 Oct 2026 | 07:14:29 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

मुख्यमंत्री ने देखी ‘शतक’, बोले– यह फिल्म प्रेरणादायक है, मध्यप्रदेश में हुई टैक्स फ्री

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Mar 03, 2026 10:54 pm / Post views : 513

मुख्यमंत्री ने देखी ‘शतक’, बोले– यह फिल्म प्रेरणादायक है, मध्यप्रदेश में हुई टैक्स फ्री
शेयर करें:
🔴 LATEST NEWS

मुख्यमंत्री ने देखी शतक फिल्म

भोपाल, 03 मार्च 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल के कोलार रोड स्थित डीडीएक्स प्लाजा में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर आधारित प्रेरणादायी फिल्म शतक का विशेष प्रदर्शन देखा। फिल्म देखने के बाद मुख्यमंत्री ने इसे राष्ट्र विचार को सशक्त रूप में प्रस्तुत करने वाली प्रेरणादायक कृति बताते हुए मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री करने की घोषणा की।
[caption id="attachment_42370" align="alignnone" width="300"]मुख्यमंत्री ने देखी शतक फिल्म और मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री की घोषणा भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव फिल्म ‘शतक’ का विशेष प्रदर्शन देखते हुए[/caption]

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वर्ष 1925 में पहले सरसंघचालक डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी ने भारत के आज़ाद होने से पहले ही आज़ाद भारत के स्वरूप की कल्पना कर ली थी। उस समय राष्ट्र को संगठित, आत्मनिर्भर और शक्तिशाली बनाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि 1925 में रोपा गया राष्ट्र विचार का यह पौधा आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है। संघ ने आज़ादी से पहले ही ‘आजाद भारत’ की वैचारिक नींव रख दी थी। इसी राष्ट्र चेतना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से फिल्म ‘शतक’ को मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री किया गया है। मध्यप्रदेश के साथ-साथ कई अन्य राज्यों में भी इस फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है।

[caption id="attachment_42372" align="alignnone" width="300"]मुख्यमंत्री ने देखी शतक फिल्म और मध्यप्रदेश में टैक्स फ्री की घोषणा भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव फिल्म ‘शतक’ का विशेष प्रदर्शन देखते हुए[/caption]
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा— “यह फिल्म केवल इतिहास नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की वैचारिक यात्रा का जीवंत दस्तावेज है। संगठन, सेवा और समर्पण के भाव को यह प्रभावी रूप से प्रस्तुत करती है।”

राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने वाला संगठन

मुख्यमंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने के लिए की गई थी। डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार जी अपने जीवनकाल में पं. मदनमोहन मालवीय, महात्मा गांधी सहित अनेक महान विभूतियों के संपर्क में रहे। वे स्वयं क्रांतिकारी थे और संघ की स्थापना से पहले देश की आज़ादी के लिए सक्रिय रूप से कार्य करते रहे।

संघ पर जब पहली बार प्रतिबंध लगाया गया, तब भी संघ के स्वयंसेवकों ने अपनी राष्ट्रनिष्ठा और अनुशासन का उदाहरण प्रस्तुत किया। द्वितीय सरसंघचालक माधव सदाशिव गोलवलकर जी ने अपने कार्यकाल में संगठन को सुदृढ़ और व्यापक स्वरूप प्रदान किया।

हर क्षेत्र में सेवा का विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि संघ साहित्य, चिकित्सा, मजदूर, किसान, विद्यार्थी और सामाजिक सेवा जैसे अनेक क्षेत्रों में राष्ट्र सेवा का कार्य कर रहा है। एआई तकनीक से निर्मित यह फिल्म नई पीढ़ी को राष्ट्र विचार से जोड़ने का सशक्त माध्यम बनेगी।

क्यों आवश्यक है फिल्म ‘शतक’? यह फिल्म राष्ट्र निर्माण की वैचारिक पृष्ठभूमि को समझने, युवाओं में संगठन और सेवा का भाव जागृत करने तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की 100 वर्षों की यात्रा को सरल, प्रभावशाली और प्रेरणादायी रूप में प्रस्तुत करती है।

इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, विधायक रामेश्वर शर्मा, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर एवं जिला अध्यक्ष रविन्द्र यति सहित पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

https://www.jagran.com/entertainment/reviews-shatak-movie-review-rss-history-hedgewars-vision-40148302.html

(

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष