Tue, 20 Oct 2026 | 02:22:37 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण

धूमा महाकाली का दशहरा चल समारोह 17 अक्टूबर को

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Oct 17, 2024 06:54 pm / Post views : 283

धूमा महाकाली का दशहरा चल समारोह 17 अक्टूबर को
शेयर करें:

देश के अनेक प्रांतों से आए कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुति

सिवनी यशो:- जिले के ख्याति प्राप्त धूमा का दशहरा 17 अक्टूबर को संपन्न होगा । यहाँ माता महाकाली की 21फिट ऊंची प्रतिमा स्थापित की गयी है परंपरा अनुसार इस प्रतिमा का भव्य चल समारोह के पश्चात 17 अक्टूबर को विसर्जन किया जायेगा जिसकी व्यापक तैयारियाँ शीतला माई महाकाली महोत्सव समिति द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली गई है । मध्य प्रदेश ही नहीं अपितु देश के कई राज्यों में अपनी अलग पहचान बनाये महाकाली का यह दशहरा प्रतिवर्ष शरद पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है । धूमा में महाकाली के दशहरे में क्षेत्र ही नहीं अपितु दूर दूर से जनसैलाब दर्शनार्थ इसमें शामिल होता है । महाकाली की भव्य एवं दिव्य प्रतिमा उस दशहरे का मुख्य आकर्षण होता है । इस चल समारोह के दौरान जगह-जगह स्वागत जगह-जगह भंडार में पुलाव, खीर, हलुआ, सब्जी, पुलाव, केसर दूध, कढ़ी चावल, मीठा, खोवा जलवी, चाय का आयोजन के साथ जगह-जगह देवी जागरण , खाटू श्याम भजन कीर्तन,का आयोजन देश के कई राज्यों से आए कलाकारों द्वारा सुंदर प्रस्तुतियाँ दी जाती है । आयोजन समिति ने बताया कि 17 अक्टूबर दिन गुरुवार समय 2:00 बजे से महाकाली के भव्य दशहरे का चल समारोह अपनी भव्यता के साथ नजर आएगा । सभी धर्म प्रेमी बंधुओं से समिति सदस्यों ने अपनी अपनी सहभागिता के साथ इस भव्य दशहरे में उपस्थित होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है साथ ही महाकाली महोत्सव धूमा द्वारा इस बार भव्य मेले का भी आयोजन किया गया है । मेले में आए झूलो का भी और प्रदर्शनी का आनंद उठाएं मध्य प्रदेश के सबसे बड़े दशहरे में बड़े जनप्रतिनिधियों से लेकर उच्च अधिकारियों का भी आगमन के साथ जनता जनार्दन का बड़ा जन सैलाब की सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी होगा । बही सम्पूर्ण मेला एवं परिसर सी सी टीव्ही केमरे से नजर रखी जाएगी महाकाली महोत्सव समिति द्वारा विशेष निवेदन भी किया गया है कि इस भव्य दशहरे के आनंद उठाने के लिए आए हुए सभी भक्त अपनी अपनी सुरक्षा स्वयं करें दशहरे में आपको आनंद उठाने के लिए सभी चीज और प्रसाद के रूप में जगह-जगह भंडारे उपलब्ध हैं । इस भव्य दशहरे में सुरक्षित रहे आयोजक समिति का सहयोग करें जिससे कार्यक्रमों में और भव्यता आए और जेवर ना पहने अपनी-अपनी सुरक्षा के साथ इस भव्य दशहरे का आनंद उठाएं और दशहरे की शोभा बढ़ाएं मध्य प्रदेश के सबसे बड़े दशहरे की भव्यता आपसे है महाकाली के विसर्जन जुलूस में शामिल हों

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष