Thu, 22 Oct 2026 | 07:28:12 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव 400 करोड़ से बढ़कर 38 हजार करोड़ रुपये हुआ ‘राम से राष्ट्र’ और ‘देव से देश’ का संकल्प करेंगे नागपुर मंडल के सभी रेलवे स्टेशनों पर आज होगा ‘रेल जनसंवाद’, यात्रियों से सीधे बात करेंगे अधिकारी आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव

ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन ने किया प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों का सम्मान

ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन ने किया प्रतिभाशाली खिलाडिय़ों का सम्मान
शेयर करें:

गुरू का हाथ थामकर ही शिष्य महान बनता है-नरेश सिंह राजपूत अंतराष्ट्रीय/राष्ट्रीय खिलाड़ी एवं उनके गुरूजन/पालक हुए सम्मानित

बरघाट यशो:- ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन द्वारा अपने अनुसांगिक शैक्षणिक संस्थान गुरुकुल पब्लिक स्कूल बरघाट में गत दिवस खेल प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। ह्यूमन रिसोर्सस फेडरेशन मूलभूत सुविधाओं से वंचित वर्ग को उसकी आवश्यकतानुरूप यथासंभव सहयोग उपलब्ध कराने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन द्वारा हाल ही में अंतराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में अपना स्थान सुनिश्चित करने एवं प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाडिय़ों एवं उनके गुरुओं व पालकों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन के प्रबंध निदेशक नरेश सिंह राजपूत, सचिव श्रीमती ज्योति सिंह राजपूत द्वारा बच्चों को मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए। इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक एवं मार्गदर्शक कुंवर सिंह राजपूत, विष्णु प्रसाद साहू, अनिरूद्ध तिवारी, स्पोर्ट ऑफिसर निशाद खान, सह प्राचार्य नितेश गौतम, प्रधानाचार्य नाहिद खान, एकेडेमिक कॉर्डिनेटर सुश्री दीक्षा पटले एवं सभी शिक्षकों, बच्चों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में इंडिया कोच सिंहान ओमकार कश्यप एवं सेंसुई राधिका कश्यप (कराटे कोच), अंतर्राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप थाइलैंड में सम्मिलित ब्रॉन्ज मेडलिस्ट पार्वती सनोडिया, पिता राजाराम सनोडिया एवं धैर्य सोनी पिता विजय सोनी तथा नाम्या सिंह राजपूत पिता नरेश सिंह राजपूत, वूशु राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में दिशा जायसवाल पिता सागर जायसवाल तथा टेबल टेनिस राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में वैभव श्रीवास पिता कौशल श्रीवास आदि प्रतिभाओं का सम्मान मोमेंटो एवं सर्टिफिकेट देकर किया गया। ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन के प्रबंध निदेशक नरेश सिंह राजपूत ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि बच्चों के लगातार इस मुकाम तक पहुंचने में पालकों एवं गुरुओं की भूमिका सर्वप्रथम होती है। पालक अपने बच्चों को गुरु को सौंपकर विश्वास के साथ बाहर भेजते है। ऐसे में उनके गुरु ही माता-पिता एवं दोस्त के रूप में बच्चों के साथ होते है। बना गुरू के किसी को भी सफलता प्राप्त नहीं हो सकती है। अपने गुरूओं का हाथ थामकर ही शिष्य उन्नति के शिखर पर पहॅुचता है। इसी कड़ी में बच्चों ने भी अपना अनुभव साझा करते हुए कहा कि वे अपने पालक गुरु एवं विद्यालय को धन्यवाद देते हैं जिन्होंने उनकी सफलता में उनका साथ दिया। संगठन द्वारा दिये गये इस सम्मान के लिए सभी खिलाडिय़ों, सम्मान प्राप्त गुरूओं एवं पालकों ने ह्यूमन रिसोर्सेस फेडरेशन का धन्यवाद प्रेषित किया। संगठन से जुड़े सभी पदाधिकारियों, सदस्यों, शिक्षकों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।