Mon, 19 Oct 2026 | 08:25:13 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी के 537 आंगनवाड़ी केंद्रों में तिथि भोज एवं कन्या भोज का आयोजन, पोषण जागरूकता को मिला बढ़ावा जिला भाजपा ने दी शुभकामनाएं, कहा—उत्तराखंड में जनसेवा और सुशासन का नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे डॉ. , बोले—देवभूमि की सेवा करना मेरा सौभाग्य नवजातों की मौत के आंकड़े प्रतिशत में बताकर सच्चाई छिपा रहा अस्पताल प्रबंधन: राजा बघेल हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन? PWD की लापरवाही से खतरे में राहगीरों की जान अवैध लकड़ी से भरी स्कॉर्पियो जब्त, चालक फरार डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने उत्तराखंड के राज्यपाल पद की शपथ ली, संवैधानिक दायित्व संभाला

अंग्रेजी व्याकरण पढ़ाने का अभिनव तरीका

अंग्रेजी व्याकरण पढ़ाने का अभिनव तरीका
शेयर करें:

शिक्षिका पूर्णिमा बिसेन ने अंग्रेजी व्याकरण को बदल दिया कलात्मक चित्रों में

सिवनी यशो:- कभी अंग्रेजों ने भी नहीं सोचा होगा कि उनकी अंग्रेजी भाषा के व्याकरण को कोई इस नवाचार से पढ़ाएगा कि छात्र अंग्रेजी भाषा को पढऩे के उतावले हो जाएंगे। पता नहीं कौन सा प्रयोग छात्रों के मन को भा जाए। यह करिश्मा कर दिखाया है शासकीय पीएमश्री हाईस्कूल धोबीसर्रा कुरई में अंग्रेजी पढ़ाने वाली शिक्षिका श्रीमती पूर्णिमा बिसेन ने। श्रीमती बिसेन ने व्याकरण पढ़ाने का एक अनूठा प्रयोग किया है। आप अंग्रेजी व्याकरण को कलात्मक चित्रों के माध्यम से पढ़ाती हैं और छात्रों में अंग्रेजी व्याकरण के प्रति सोई हुई रुचि को पुन: जगा दिया है। इस अद्भुत प्रयोग से छात्रों में एक अच्छा खासा उत्साह दिख रहा है। पिछड़े इलाके के कमजोर छात्रों को विदेशी भाषा को एक नए अंदाज में पढ़ाकर श्रीमती पूर्णिमा बिसेन क्षेत्र में दूसरे शिक्षकों के लिए पठन पाठन के लिए प्रेरणास्रोत बन चुकी है। शिक्षिका पूर्णिमा बिसेन ने बताया कि अंग्रेजी व्याकरण के प्रति लंबे समय से छात्रों में उदासीनता को देखते हुए वे काफी चिंतित थी। फिर काफी सोच विचार कर उनके जहन में यह युक्ति सूझी जो काफी सफल हुई है। श्रीमती बिसेन की अंग्रेजी व्याकरण पढ़ाने के इस अद्भुत हुनर को प्राचार्य एस. के. सिंह, प्रधान पाठक जुहारीलाल हरिनखेड़े,प्रभारी प्राचार्य श्रीमती उर्मिला यादव, और कमलेश्वर ठाकरे के साथ समस्त स्टॉफ ने शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें