Tue, 20 Oct 2026 | 01:10:37 AM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

भव्यता से मनाया जाएगा महाराज अग्रसेन का जन्मोत्सव

भव्यता से मनाया जाएगा महाराज अग्रसेन का जन्मोत्सव
शेयर करें:

11 अक्टूबर को ध्वजारोहण के साथ प्रारंभ होंगे पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम

सिवनी यशो:-अग्रकुल प्रवर्तक महाराज श्री अग्रसेन का जन्मोत्सव 15 अक्टूबर को भव्यता के साथ सिवनी अग्रवाल समाज द्वारा मनाया जाएगा। पांच दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ 11 अक्टूबर बुधवार शाम 4 बजे जबलपुर रोड स्थित अग्रोहा धाम में महाराजश्री के ध्वज पताका फहराकर किया जाएगा। ध्वजारोहण श्री राधेश्याम अग्रवाल द्वारा किया जाएगा, इस दौरान अग्रवाल समाज समिति के पदाधिकारी, सदस्य, युवा समिति तथा सामाजिकजन मौजूद रहेंगे। शाम 7 बजे से कक्षा 4 से 8वीं तक के बच्चों के लिए मिमिक्री आफ, 10 वर्ष से अधिक उम्र आयु वर्ग में रिश्तों की डोर कार्यक्रम होगा।सांस्कृतिक कार्यक्रम में नागपुर के प्रसिद्ध डा. श्री वैभव अग्रवाल, श्रीमती सुरभि बंसल अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।

होगी फैंसी ड्रेस जोड़ी प्रतियोगिता

सिवनी अग्रवाल समाज समिति के प्रवक्ता संजय अग्रवाल ने बताया कि 12 अक्टूबर गुरूवार शाम 7 बजे से महिलाओं का ग्रुप डांस, कक्षा 4 से 7वीं के बच्चों के लिए जस्ट डांस, कक्षा 11वीं से ऊपर के युवक-युवतियों के लिए डांस व बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस जोड़ी प्रतियोगिता आयोजित होगी।कार्यक्रम में बिजली कंपनी सिवनी वृत्त के अधीक्षण अभियंता प्रद्युम्न कुमार अग्रवाल अतिथि के तौर उपस्थित रहेंगे। 13 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर 3 बजे से आनंद मेला लगाया जाएगा। इसमें स्वादिष्ट व्यंजन व पकवान के स्टाल लगाए जाएंगे। शाम 4 बजे से कौन बनेगा करोड़पति की तर्ज पर कौन बनेगा अग्रधनी प्रतियोगिता होगी। 10 वर्ष से अधिक उम्र के सभी इसमें भाग ले सकेंगे। शाम 5 बजे पासिंग द पार्सल, महिला व पुरूषों के लिए म्यूजिकल चेयर गेम होगा। 14 अक्टूबर शनिवार को सदाबहार गीतों पर आधारित श्री अग्रसेन अंताक्षरी प्रतियोगिता दोपहर 12 बजे से होगी। दोपहर 3 बजे से क्ले आर्ट गणेश जी, 4 बजे से मोर छड़ी सजाओ, 5 बजे से जायके का सफर, टाफी बुके प्रतियोगिता, ड्राइंग काम्पीटिशन रखी गई है। कार्यक्रम में नागपुर के प्रसिद्ध डा.संदीप अग्रवाल डा. श्रीमती सारिका अग्रवाल बतौर अतिथि उपस्थित रहेंगे। वाहन रैली 15 अक्टूबर को - महाराज श्री अग्रसेन के जन्मोत्सव पर 15 अक्टूबर रविवार को सुबह 10 बजे से विशाल वाहन रैली निकाली जाएगी, जो अतिथियों के साथ शहर के प्रमुख मार्गो का भ्रमण करते हुए लूघरवाड़ा अग्रोहा धाम पहुंचेगी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नागपुर के प्रसिद्ध डा. प्रकाश प्रहलाद राय खेतान एवं डा. अनूप जी गर्ग नागपुर उपस्थित रहेंगे। अग्रोहा धाम में आयोजित महाराजश्री अग्रसेन के पूजन व हवन में सामाजिकजन हिस्सा लेंगे। आरती पूजन के बाद मुख्य समारोह में अतिथियों का स्वागत, परिचय, उद्बोधन व पुरस्कार वितरण होगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें