Wed, 21 Oct 2026 | 07:04:34 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

प्राचीन सूर्य मंदिर में 14 नवंबर को ईनामी मड़ई

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Nov 10, 2024 07:15 pm / Post views : 145

प्राचीन सूर्य मंदिर में 14 नवंबर को ईनामी मड़ई
शेयर करें:

व्यापारियों से नहीं लिया जायेगा कोई शुल्क, शाम को भंडारे प्रसादी की रहेगी व्यवस्था

सिवनी यशो :- नगर के प्राचीन सूर्य मंदिर टैगोर वार्ड प्रांगण में प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी माता महाकाली मशानी दरबार मड़ई (मेला) का आयोजन गुरुवार 14 नवंबर को श्री प्राचीन सूर्य मंदिर दुर्गा उत्सव समिति एवं श्री प्राचीन सूर्य मंदिर महिला समिति, सिवनी के संयोजकत्व में किया जा रहा है । मड़ई मेले में आने वाले समस्त व्यापारियों के लिये इस मेले में किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जायेगा । आयोजन समिति ने जानकारी देते हुये बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी माता महाकाली मशानी माता जी की सवारी का नगर भ्रमण एवं मड़ई मेला का आयोजन किया गया है। चण्डी माता सवारी नगर भ्रमण सायं. 5 बजे स्थान डी. ओ. ऑफिस के पीछे, कन्या छात्रावास के सामने, सी.वी. रमन वार्ड, सिवनी (माता महाकाली मशानी माई मंदिर से, बड़ा मिशन स्कूल के पीछे से बरघाट रोड, बिजली ऑफिस के सामने से प्राचीन सूर्य मंदिर टैगोर वार्ड सिवनी तक किया जायेगा । आयोजित इस इनामी मड़ाई में प्रथम पुरुस्कार 1101/- रु. द्वितीय पुरुस्कार - 701/- रु., तृतीय पुरुस्कार - 501/- रु निर्धारित किया गया है । धार्मिक आयोजन के साथ मड़ई मेले के आयोजन के पश्चात शाम के समय जनसामान्य के लिये भंडारे प्रसादी की व्यवस्था आयोजन समिति द्वारा की जायेगी । श्री प्राचीन सूर्य मंदिर दुर्गा उत्सव समिति एवं श्री प्राचीन सूर्य मंदिर महिला समिति के संयोजकत्व में आयोजित मड़ई के पावन अवसर पर संतोष अग्रवाल मुख्य संरक्षक श्री सिद्ध शनिधाम ट्रस्ट एवं प्राचीन सूर्य मंदिर ने आमजनता एवं व्यापारी गणों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है । आयोजित होने वाली इस मड़ई के मुख्य सदस्य नारायण नंदा, सुभाष यादव, पिंटू नंदा, बंती नंदा, दीपक साहू, विष्णु बरमैया, सूरज यादव, शंकर उइके, मनोज यादव, लालू बरमैया, आशु बरमैया. सहित अन्य सदस्यों ने उपस्थिती की अपील की है ।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष