Wed, 21 Oct 2026 | 05:50:16 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम आंदोलन समाधान के लिए हों, समाज में विभाजन के लिए नहीं गरबा आयोजन में पार्किंग व्यवस्था ध्वस्त, डिंडौरी नाका से बिनेका तक वाहनों की लंबी कतारें मध्यप्रदेश में करीब 750 पुलिस पदों पर होगी भर्ती, हर जिले में बनेगा पुलिस बैंड पुलिस लाइन में विजयादशमी पर विधि-विधान से हुआ शस्त्र पूजन, कलेक्टर और एसपी ने निभाई परंपरा आज सिवनी सहित जिलेभर में दशहरे की धूम, 51 फीट के रावण का होगा दहन सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम

सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु नगरी एवं बाल उत्सव भव्यता के साथ संपन्न

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Jan 11, 2025 11:33 pm / Post views : 382

सरस्वती शिशु मंदिर में शिशु नगरी एवं बाल उत्सव भव्यता के साथ संपन्न
शेयर करें:

आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों सहित 12 शैक्षणिक गतिविधियों का सुंदर आयोजन

11 January 2025 सिवनी यशो:- सरस्वती शिशु उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भैरोगंज सिवनी में शिशु वाटिका की शैक्षणिक व्यवस्थाओं के प्रदर्शन का कार्यक्रम शिशु नगरी एवं बालकों हेतु बाल उत्सव का आयोजन भव्य एवं आकर्षक रूप में संपन्न हुआ । आयोजन में अतिथि के रूप में विद्या भारती महाकोशल प्रांत के सह सचिव नितिन चौधरी, जिला सचिव विनीत अग्रवाल, प्रांत प्रमुख शिवानंद सिन्हा, छिंदवाड़ा विभाग समन्वयक राम बहोरी पटेल, उपाध्यक्ष नूपेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष मनोज मर्दन त्रिवेदी, मातृशक्ति से श्रीमती मनोरमा शर्मा, श्रीमती कल्पना मिश्रा, श्रीमती श्वेता ठाकुर मंचासीन रहे । आयोजन का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मातृ वंदना से प्रारंभ हुआ । उसके उपरांत मंचासीन अतिथियों का स्वागत आचार्य परिवार द्वारा किया गया । अतिथि परिचय विद्यालय प्राचार्य ओम प्रकाश यादव द्वारा दिया गया । स्वागत सम्मान के उपरांत नन्हे मुन्ने भैया बहनों द्वारा आकर्षक मनमोहक शिक्षाप्रद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई जिसे उपस्थित जन समुदाय द्वारा विशेष सराहना प्राप्त हुई । सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत अतिथियों द्वारा एवं मातृशक्ति द्वारा कलाशाला, कार्यशाला, प्रयोगशाला, चित्र पोथी सहित समस्त 12 शैक्षणिक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया । तत्पश्चात समस्त भैया बहनों एवं मातृशक्ति तथा अतिथियों द्वारा चौपाटी में लगे हुए विभिन्न व्यंजन स्टालों पर जाकर व्यंजनों का आनंद लिया गया । व्यंजनों का आनंद लेने के बाद मातृशक्ति द्वारा विभिन्न शैक्षणिक खेलों में आनंददायक सहभागिता की गई । उपरोक्त शिशु नगरी एवं बाल उत्सव में 500 से अधिक मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों ने अपनी सहभागिता दी। आयोजन को सफल बनाने में प्राथमिक विभाग के समस्त आचार्य बंधु भगिनियों ने परिश्रमपूर्वक सहयोग दिया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती कीर्ति ठाकुर ने किया। जनवरी माह के कार्यक्रम प्रभारी प्रकाश गुप्ता ने आयोजन को सफल बनाने में विशेष सहयोग दिया। कार्यक्रम की प्रस्तावना शिशु वाटिका प्रभारी दीदी विभा परमार ने रखी । पाली प्रभारी श्रीमती ममता दुबे ने सब के प्रति आभार व्यक्त किया । विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में दिनॉक 12 जनवरी 2025 दिन रविवार को प्रात: 10:00 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर भैरोगंज सिवनी विद्यालय से विशाल पथ संचलन एवं शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गो से निकाला जाएगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष