Mon, 19 Oct 2026 | 10:41:06 PM
Dainik Yashonnati
Breaking News Exclusive
सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी सिवनी में आज गूंजेगा जय श्रीराम! गंगा आरती की तर्ज पर महाआरती, 51 फीट के रावण का होगा दहन प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में शक्ति और सामर्थ्य से सार्थक हो रहा भारत : डॉ. मोहन यादव नवरात्रि में सांवरी पुलिस की अनूठी पहल, बालिकाओं को बांटे निःशुल्क हेलमेट खेतों से बोरवेल की लीड चुराने वाले चार आरोपी गिरफ्तार, देहात पुलिस ने 1.21 लाख रुपये का माल किया जब्त कांग्रेस पदाधिकारी के कथित अपहरण और मारपीट पर भड़के नकुलनाथ, पुलिस को तीन दिन का अल्टीमेटम छिंदवाड़ा में 15 नवंबर से खुलेंगी नहरें, 72,418 हेक्टेयर में होगी रबी सिंचाई घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया, दोषियों पर होगी कठोर कार्रवाई ग्वालियर हादसे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सख्त एक्शन, सीएसपी हटाने और 8 पुलिसकर्मियों को निलंबित करने के निर्देश कान्हीवाड़ा में 80 वर्षों की परंपरा बरकरार, 25 अक्टूबर को होगा श्वांसदमा की दवा का निःशुल्क वितरण खमरिया रैय्यत में कुएं से मिला 23 वर्षीय नवविवाहिता का शव, पुलिस जांच में जुटी

छिंदवाड़ा जल महोत्सव में बिर्रा की रोटी, महुए की पुड़ी और समा की खीर चखेंगे पर्यटक

Dainik Yashonnati

Dainik Yashonnati / Dec 18, 2024 11:46 pm / Post views : 378

छिंदवाड़ा जल महोत्सव में बिर्रा की रोटी, महुए की पुड़ी और समा की खीर चखेंगे पर्यटक
शेयर करें:
 Chhindwara 18 December 2024 छिंदवाड़ा यशो:- जल महोत्सव मे पर्यटकों को मिलेगा पातालकोट की रसोई का स्वाद सतपुड़ा एक्सप्रेस छिंदवाड़ा/ ज्वार, बाजरा, मक्के की रोटीज्चने की भाजी, महुए की रबड़ी, बरबटी के बड़े, कोदो और समा की खीर, चमाटर की चटनी यह सब पारंपरिक व्यंजन जल महोत्सव में पर्यटकों को परोसे जाएंगे। जल महोत्सव में आने वाले पर्यटक गांवों में बने अचार, पापड़, बड़ी सहित अन्य घरेलू सामाग्री भी यहां से खरीद सकेंगे, इसकी व्यवस्था भी महोत्सव स्थल पर की जा रही है। जिला प्रशासन, मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और जिला पुरातत्व, पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के संयुक्त प्रयासों से माचागोरा डेम पर पहली बार हो रहे जल महोत्सव में रोमांचकारी गतिविधियां होंगी। जल महोत्सव 20 से 25 दिसंबर 2024 तक आयोजित होगा। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार के कुशल मार्गदर्शन में हो रहे जल महोत्सव में आने वाले पर्यटकों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। यहां पर नाइट स्टे के लिए लगने वाले टेंट में गद्दे, तकिया और कंबल दिया जाएगा और पर्यटकों की पसंद का सादा व ग्रामीण परिवेश का भोजन परोसा जाएगा। दूर-दराज और शहर से आने वाले पर्यटक पातलाकोट की रसोई का स्वाद भी ले सकेंगे। श्री अन्न(मिलेट) पर आधारित आदिवासी पारंपरिक भोजन के स्टाल भी लगाए जा रहे हैं, जिसमें स्वादिष्ट देशी भोजन पर्यटक ले सकेंगे। इसके साथ ही चाय-नाश्ते सहित ग्रामीण अंचल में बने पापड़, अचार, बड़ी और अन्य देशी वस्तुएं भी स्टाल पर उपलब्ध होंगी, जो पर्यटक भुगतान करके खरीद सकेंगे। जल महोत्सव में सुरक्षा के हिसाब से दो रेस्क्यू टीमें, स्वास्थ्य टीम सहित भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहेगा। यहां उल्लेखनीय है कि छिंदवाड़ा जल महोत्सव माचागोरा डेम के पास बाम्हनवाड़ा गांव के जलक्षेत्र में आयोजित हो रहा है, जो 20 से 25 दिसंबर तक चलेगा। इस जल महोत्सव में वाटर एक्टिविटी होगी, जिसमें जेस्टकी, मोटर बोट, वाटर जॉरविंग, बनाना राईड, पैडल वोट शामिल है। ग्रांउड एक्टीविटी में कमांडो नेट, बाल क्लाईविंग, जिप लाइन, पैरासेलिंग, केंपिग होगी और एयर एक्टीविटी में टेम्पोलिन, आर्चरी,एयर गन शूटिंग को शामिल किया गया है।  चौरई में कार्निवाल आज माचागोरा जल महोत्सव के प्रचार-प्रसार और लोगों की सहभागिता के लिए चौरई में गुरूवार को कार्निवाल आयोजित होगा। कलेक्टर श्री शीलेंद्र सिंह व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अग्रिम कुमार की उपस्थिति में चौरई एसडीएम कार्यालय से दोपहर तीन बजे कार्निवाल की रंगारंग शुरूआत की जाएगी। इस अवसर पर चौरई क्षेत्र के गणमान्य जनप्रतिनिधियों को भी आंमत्रित किया गया है। चौरई और आस-पास के अंचल से आए लोक कलाकार इस कार्निवाल में अपनी प्रस्तुति देंगे, इस अवसर को यादगार बनाने के लिए आकर्षक रथ तैयार करवाया गया है और लोग तरह-तरह के मुखौटे पहनकर कार्निवाल में शिरकत करेंगे। आकर्षक डीजे, बैंड-बाजे के साथ लोगों को जल महोत्सव में आने के लिए प्रेरित किया जाएगा।

Live

लाइव क्रिकेट Score

Live

दैनिक राशिफल Daily

ज्योतिष

जरूरी खबरें