EOW का छापा, दैनिक वेतन भोगी करोड़ो की संपत्ति एवं दो कंपनियों का मालिक
Mandala 15 February 2025
मंडला यशो:- जबलपुर ईओडब्ल्यू ने मंडला जिले के बिछिया में बड़ी कार्रवाई की है,यहां टीम ने नगर परिषद के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी रहे शिव झरिया के घर और कार्यालय पर दबिश दी,जहां आय से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जाँच में आय से अधिक संपत्ति प्राप्त हुई है । ईओडब्ल्यु को शिव झारिया के पास आय से अधिक संपत्ति की होने शिकायत प्राप्त हुई थी । शिकायत के आधार पर ईओडब्ल्यू ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम धारा धारा 13 (1) (बी) 13 (2) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियमए 1988 के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
शनिवार को सुबह ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) ने बिछिया नगर परिषद के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी शिव झरिया के मंडला, बम्हनी, नारायण गंज ऑफिस पर छापामार कार्रवाई की। यह कार्यवाही डीएसपी मनजीत सिंह के नेतृत्व में ईओडब्ल्यू की 17 सदस्यीय टीम जिसमें 4 डी एस पी एवं 4 टीआई शामिल है ने बिछिया स्थित शिव झरिया के आवास और नजदीकी कार्यालय में छापामार कार्यवाही की । ईओडब्ल्यू के द्वारा महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच करने के साथ घर में मौजूद कारों सहित अन्य संपत्तियों का मूल्यांकन किया गया है। प्रारंभिक जाँच में पाया गया है कि आरोपी की संपत्ति लगभग 4 करोड़ रूपये प्राप्त हुई है । आरोपी शिव झारिया के पास 1 भवन तथा 4 प्लॉट कुल कीमत लगभग 50,57,858 रूपये, बीमा पॉलिसी 12, राशि 29,72,000 रूपये, एफ डीआर 2 राशि 5,00, 000 रूपये, आरोपी शिवांगी ट्रेवल्स का डायरेक्टर है, जिसकी कम्पनी दिल्ली में 04 ईनोवा किस्टा वाहनों का संचालन कर रही है। वाहनों की कीमत 1,05,00,000 रूपये तथा आरोपी के नाम से एमजी हेक्टर ग्लोस्टर वाहन कीमत 45,23,768 रूपये है।
शिवकुमार झरिया पूर्व में मंडला जिले के मोहगांव जनपद में कैशियर थे। वहां आर्थिक अनियमितताओं के आरोपों के बीच उन्हें नौकरी छोडऩी पड़ी। इसके बाद वह बिछिया नगर परिषद में दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के तौर पर काम कर रहे थे। यहां पर शिकायत के बाद जिला स्तरीय जांच टीम ने परिषद के दो वित्तीय वर्षों के लेखा जोखा की जांच की थी। इस जांच में आरोपी के द्वारा राशि रूपये 29,69,839 की आर्थिक अनियमितताएं करने पर थाना बिछिया जिला मण्डला में अपराध धारा 409,420,465,467,34 भादवि 1860 के अंतर्गत आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इस मामले में शिवकुमार झरिया सह आरोपी हैं और वर्तमान में जमानत पर हैं।
आरोपी शिवांशी ग्रीन सॉल्यूशन तथा शिवांशी इंडिया निधी प्रायवेट लिमिटेड में डायरेक्टर है। शिवांशी ग्रीन सॉल्यूशन सोलर पेनल लगाने का कार्य करती है। शिवांशी इंडिया निधि प्रायवेट लिमिटेड बैंकिग व्यवसाय का कार्य करती है। फिलहाल ईओडब्ल्यू की टीम आरोपी के संपत्ति से जुड़े दस्तोवज को खंगाल रही है। आरोपी ने कहां-कहां से संपत्ति अर्जित की है। इसकी जांच ईओडब्ल्यू की टीम कर रही है।




