छिंदवाड़ामध्यप्रदेश
राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के स्नातक कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित
Chhindwara 22 May 2025
छिंदवाड़ा यशो:- राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के स्नातक कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित हुए जिसमें इंदिरा प्रियदर्शिनी महाविद्यालय में क्च.स्ष्. तृतीय वर्ष के परिक्षा परिणामों में छात्राओं ने मारी बाजी 8.32CGPA के साथ आयशा नदीम ने प्रथम स्थान 8.08 CGPA के साथ मनिका भायदे ने द्वितीय स्थान एवं सृष्टि कराड़े ने 7.98 CGPA के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया ।
इसके अतिरिक्त समस्त विद्यार्थियों प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ जैमिनी खानवे विभाग प्रमुख डॉ आर .के झा प्रो अनु झा अंकिता सिंह, अकांक्षा लाजिवार, रश्मि महोबिया एवं समस्त महाविद्यालय परिवार ने उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।



