Chhindwara 19 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- कलेक्टर छिंदवाड़ा शीलेंद्र सिंह के निर्देशन में एवं जि़ला आबकारी अधिकारी अजीत एक्का के मार्गदर्शन में जि़ले के आबकारी अमले द्वारा सुबह के वक़्त वृत्त प्रभारी आकाश मेश्राम के नेतृत्व में सर्वप्रथम ग्राम ख़ुनाझिर कला में नाले के छुपाकर रखी गई प्लास्टिक की पन्नियों में भरे हुए महुआ लाहन को खोलकर विधिवत नष्ट किया गया । इसके बाद ग्राम के कपरवाड़ी में भी नाले के किनारे बरामद छोटे प्लास्टिक की कैनो में भरे महुआ लाहन को विधिवत नष्ट किया गया।
अंत में ग्राम बारंगा के जंगल में नाले के किनारे प्लास्टिक के बड़े ड्रमों भरकर रखे गए महुआ लाहन को खोजकर विधिवत नष्ट किया गया, मौके पर चालू हाथ भट्टी भी पाई गई जिसे टीम द्वारा तोड़कर नष्ट कर दिया गया तथा मौके पर पाई गई हाथ भट्टी मदिरा कब्जे आबकारी ली गई। उपरोक्त कार्यवाही में कुल 10 प्रकरण दर्ज कर 6000 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट किया गया, तथा 60 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा कब्जे आबकारी ली गई। उपरोक्त कार्यवाही में सहायक जि़ला आबकारी अधिकारी कैलाशचंद्र चौहान, आबकारी उपनिरीक्षक आकाश मेश्राम, अनिकेत पटेल सहित आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।


