छिंदवाड़ामध्यप्रदेशव्यापार

प्रदेश में राजस्व में टॉप 5 में आया आबकारी विभाग, एक सौ चालीस करोड़ का राजस्व बढ़ा

15 एकल मदिरा समूह की 117 कम्पोजिट मदिरा दुकानों से 460 करोड़ 33 लाख 38 हजार का राजस्व प्राप्त हुआ

Chhindwara 01 April 2025
छिंदवाड़ा यशो:- राजस्व में आबकारी विभाग द्वारा इस वर्ष भी बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। कलेक्टर शीलेन्द्र सिंह एवं जिला आबकारी अधिकारी अजीत इक्का के प्रयासों से राजस्व में बढ़ोत्री हुई है। विभाग का कहना है कि विगत वर्ष हमने प्रथम स्थान प्राप्त किया था इस वर्ष संभवत: प्रदेश में टॉप 5 में स्थान मिला है। वर्ष 2025-26 अर्थात् दिनांक 01 अप्रैल, 2025 से 31 मार्च, 2026 तक की अवधि के लिये ई-टेण्डर (ई-टेण्डर एवं ई-टेण्डर कम ऑक्शन) के अष्टम चरण दिनांक 31 मार्च, 2025 में छिन्दवाड़ा जिले के 04 एकल समूह-चांदामेटा, बड़कुही, गुढ़ी एवं जामई में सम्मिलित कुल-14 कम्पोजिट मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों का निष्पादन सम्पन्न हुआ। जिसमें अन्य राज्य व जिलों के कॉन्ट्रेक्टर रजिस्टर्ड इच्छुक पात्र आवेदकों द्वारा प्रतिस्पर्धा में सहभागिता दिखाई गयी।

जिले के 02 समूह-चांदामेटा एवं जामई के सफल टेण्डरदाता जिला-रायसेन एवं ग्वालियर तथा 01 समूह-गुढ़ी के सफल टेण्डरदाता उत्तरप्रदेष के झाँसी जिले के है, जबकि 01 एकल समूह-बड़कुही के सफल टेण्डरदाता छिन्दवाड़ा जिले से है।

इस प्रकार शासन को छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिले के कुल-15 एकल मदिरा समूहों में सम्मिलित कुल-117 कम्पोजिट मदिरा की फुटकर बिक्री की दुकानों के निष्पादन से रूपये 460,33,38,912/- का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो कि वर्ष 2024-25 के वार्षिक मूल्य से रूपये 72,91,55,268/- अधिक है।

विगत वर्ष 2024-25 में भी शासन को छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिले के मदिरा निष्पादन में वर्ष 2023-24 के वार्षिक मूल्य से रूपये 66,72,20,984/- की वृद्धि प्राप्त हुई है, जो कि वर्ष 2024-25 में जिले के निष्पादन से प्राप्त अतिरिक्त राषि अनुसार मध्यप्रदेष में प्रथम स्थान रहा।

जिला निष्पादन समिति के अध्यक्ष, शीलेन्द्र सिंह कलेक्टर, जिला-छिन्दवाड़ा के नेतृत्व व निर्देषन में विगत दो वर्षों से छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिले के मदिरा निष्पादन में हो रही बढ़ोत्तरी से शासन को कुल रूपये 139,63,76,252/- की वृद्धि हुई है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!