क्राइमव्यापारसिवनीहेल्थ

आबकारी विभाग ने जप्त की 75 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब एवं 6300 किलोग्राम महुआ लाहन

 04 आपराधिक प्रकरण दर्ज

सिवनी यशो:- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के नेतृत्व एवं सहायक आबकारी आयुक्त सिवनी शैलेश जैन के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के सिवनी मंडल की संयुक्त टीम के द्वारा गुरूवार 29 अगस्त 2024 को प्रात: 06:00 बजे खवासा पीपरवानी क्षेत्र के जंगल में अवैध हाथभट्टी कच्ची शराब के ठिकानों पर छापा मारकर उन्हें नष्ट किया गया।

आबकारी विभाग ने जप्त की 75 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब एवं 6300 किलोग्राम महुआ लाहन - Seoni News

आबकारी विभाग को सूचना प्राप्त हुई थी कि पीपरवानी के जंगल में कुछ व्यक्ति अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब बनाने के अड्डे चला रहे हैं और भारी मात्रा में अवैध कच्ची शराब बनाकर आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सप्लाई करते हैं। प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी विभाग द्वारा ग्राम पीपरवानी के जंगल में दबिश दी गई और अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डे नष्ट किए गए।

छापे की कार्यवाही में प्रभारी दक्षिण वृत्त द्वारा दो ज्ञात आरोपियों एवं दो अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध कुल चार न्यायालयीन प्रकरण आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1) के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए हैं। ज्ञात आरोपियों में पंकज साहू आत्मज दशाराम उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम पीपरवानी एवम् बबलू डहरवाल आत्मज विपत लाल उम्र 42 वर्ष निवासी ग्राम पीपरवानी के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण कायम किया गया है जबकि अज्ञात आरोपियों की पातासाजी की जा रही है।

आबकारी विभाग ने जप्त की 75 लीटर अवैध हाथ भट्टी शराब एवं 6300 किलोग्राम महुआ लाहन - Seoni News

आज की छापामार कार्यवाही में 75 लीटर अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब एवम् लगभग 6300 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर जप्त किया गया है। कार्यवाही में जप्त सामाग्रियों की अनुमानित कीमत लगभग 06 लाख 50 हजार रूपए है। छापे की कार्यवाही में आबकारी सिवनी मंडल के शहर , उत्तर एवम् दक्षिण वृत्त का कार्यपालिक स्टॉफ सम्मिलित रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button