व्यापारसिवनीहेल्थ
Trending

एक्सपायर्ड और बिना लाइसेंस बिक रहीं थीं दवाएं, तीन मेडिकल स्टोर्स सील, पांच नोटिस में

कलेक्टर के निर्देश पर बड़ा एक्शन: दवा दुकानों की अनियमितता पर औषधि विभाग ने चलाया हंटर

Seoni 18 July 2025
सिवनी यशो:- सिवनी यशो:- जिले में संचालित दवा दुकानों की सतत जांच में बड़ी लापरवाही सामने आई है। कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देश पर खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा चलाए जा रहे विशेष निरीक्षण अभियान के तहत तीन मेडिकल स्टोर्स के ड्रग लाइसेंस निलंबित किए गए हैं, जबकि पाँच दुकानों पर भी कार्रवाई प्रस्तावित है।

औषधि निरीक्षक औषधि प्रशासुन विभाग सिवनी ने बताया कि कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा जिले में संचालित मेडिकल स्टोर्स संचालकों द्वारा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 व नियमावली 1945 के नियमों के पालन व उल्लंघन की जांच लगातार सतत् रूप से जारी है।

औचक निरीक्षण में सामने आए गंभीर तथ्य

इसी क्रम में विगत दिवस बस स्टेण्ड पलारी तहसील केवलारी, भीमगढ़ कालोनी तहसील छपारा, कान्हीवाडा तहसील सिवनी में संचालित दवा दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दवा दुकानों में ड्रग लाइसेंस की वैधता, दवाओं के रख-रखाव, फार्मासिस्ट की अनुपस्थिती में हो रहे दवाओं के विक्रय, दवाओं के कम विकरा रिकार्ड, एक्सपायर्ड स्टॉक एवं प्रतिबंधित दवाओं आदि की जांच की गई।

जाँच के दौरान मेसर्स हेल्थ केअर मेडिकोज कान्हीवाडा तहसील सिवनी में फार्मासिस्ट एवं संचालक की अनुपस्थिति में दवा दुकान अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा संचालित पाई गई दुकान में दवाओं के क्रय-विक्रय रिकार्ड व शेड्यूल एक दवाओं के विक्रय रजिस्टर संधारण नहीं पाए जाने एवं वेटनरी व एक्सपायर्ड स्टॉक पर नियमानुसार लेबल नहीं लगे पाये गये ।

तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित

इसी प्रकार बस स्टेण्ड पलारी तहसील केवलारी में संचालित आराध्या मेडिकल स्टोर्स में बिना चिकित्सक के पर्चे के शेड्यूल दवाइयों को बेचा जाना पाया गया एवं गगई रैयत भीमगढ़ कालोनी तहसील छपारा में संचालित नायर मेडिकल में एक्सपायर्ड दवाईयां ट्रेड स्टॉक के साथ विकृयार्थ संग्रहित पाई गई एवं रजिस्टर्ड फार्मासिस्ट अरविंद राय अनुपस्थित पाए गए। जिसके बाद जांच प्रतिवेदन अग्रिम कार्यवाही हेतु लाइसेंसिंग ऑथोरिटी स्वप्निल सिंह जिला सिवनी मुख्यालय बालाघाट की ओर प्रेषित किया गया था।

नहीं दिया गया जवाब, कार्रवाई हुई सख्त

उन्होंने बताया कि लाइसेंसिग ऑथोरिटी द्वारा हेल्थ केअर मेडिकोज कान्हीवाडा के संचालक हिना खान, आराध्या मेडिकल स्टोर्स बस स्टेण्ड पलारी के संचालक अखिलेश अमरोदिया, नायर मेडिकल भीगगढ कालोनी के संचालक सुनील पगारे को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए 7 दिन में जवाब मांगा गया था, परंतु दुकान संचालकों द्वारा कार्यालय में नियत समयाविधि में जवाब प्रस्तुत नहीं किया गया।

निलंबन अवधि में दुकान संचालन पूर्णत: अवैध

औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए आराध्या मेडिकल स्टोर्स बस स्टेण्ड पलारी के संचालन हेतु जरी ड्रग लाइसेंस 05 दिवस, नायर मेडिकल भीमगढ कालोनी के संचालन हेतु जारी ड्रग लाइसेस 01 महीने एवं हेल्थ केअर मेडिकोज कान्हीवाडा आगामी आदेश तक की अवधि के लिए निलंबित किये गये है। निलंबन अवधि के दौरान प्रतिष्ठान का संचालन एवं दवाइयों का क्रय-विक्रय पूर्णत: अवैधानिक माना जाएगा व निलंबन आदेश का पालन नही पाये जाने पर दुकान संचालक के विरुद्ध प्रशासनिक एवं न्यायालीन कार्यवाही की जायेगी।

पाँच और मेडिकल स्टोरों पर कार्रवाई की तलवार लटकी

सतत निरीक्षण के दौरान औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 व नियमावली 1945 के नियमों के उल्लंघन पाए जाने पर सिवनी जिले में संचालित 5 दवा दुकानों क्रमश: राजेन्द्र मेडिकल स्टोर्स बुधबारी बाजार, कौशल मेडिकल स्टोर्स बुधवारी बाजार, फार्मा हाउस भेरोंगज, सजल मेडिकोज धनौरा, अग्रवाल जी मेडि फार्मा, पूगा को कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है जवाब संतोषजनक न पाए जाने पर अग्रिम कार्यवाही की जावेगी।

जारी रहेगा निरीक्षण अभियान

औषधि निरीक्षक ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के निरीक्षण नियमित रूप से जारी रहेंगे ताकि जिले में दवाओं की बिक्री से संबंधित सभी नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जा सके।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button