हिस्ट्रीशीटर शमीम कबाड़ी के गोदाम में भयंकर बम ब्लास्ट, मौत और दहशत
कबाड़ के गोदाम में हुआ धमाका, पाँच किलोमीटर तक सुनाई दी गूंज
विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत
जबलपुर :- जबलपुर से 20 किलोमीटर दूरी पर स्थित खजरी खिरिया बायपास के समीप गुरुवार को 12.15 बजे कबाडखाने की गोदाम में जबरदस्त धामका हुआ इस धमाके धमक 05 किलोमीटर दूर तक गूंजी और लोगो में भारी दहशत बन गयी । यहाँ हुए विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत होने की जानकारी है और गोदाम के अंदर अन्य के दबे होने की आशंका व्यक्त की जा रही है । यह धमाका गैस सिलेंडरों के फटने कारण हुआ है गोदाम में अनेक आपत्तिजनक सामग्री भी प्राप्त हुई है ।
जानकारी के अनुसार खजरी बायपास के समीप रज़ा मेटल इंडस्ट्री में भीषण विस्फोट हुआ. विस्फोट इतना भीषण और जोरदार था कि शहर के लोगों को लगा कि भूकंप आ गया और वह घरों से बाहर निकल आए । लेकिन ऐसा नहीं था, दरअसल, विस्फोट जबलपुर के खजरी खिरिया बाइपास के पास संचालित इण्डस्ट्री के कबाडख़ाने में हुआ था । बता दें कि इस विस्फोट में एक कर्मचारी की मौत हो गई । एसपी ने की पुष्टि की है । यहां पर गोदाम के साथ एक बड़ा कबाडख़ाना भी मौजूद हैं ।
पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है
इस डरावने विस्फोट के बाद कबाडख़़ाने में कई आपत्तिजनक स्क्रैप भी मिला । सेना के उपयोग में आने वाले गोला बारूद के खोले भी मिले हैं। विस्फोट आसपास का पांच किलोमीटर का इलाक़े दहला थ । लोग भूकंप के झटके मानकर घरों से बाहर निकले. घटना की जानकारी लगते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता एवं जांच एजेंसी भी मौके पर पहुच गई। जहां पर विस्फोट हुआ, वो जगह खजरी खिरिया बाईपास स्थित शमीम हाजी की बताई जा रही है। आधारताल थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची है। पुलिस ने दो व्यक्तियों को हिरासत में ले लिया है ।
घरों की दीवारों तक में दरारें
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोनाली दुबे और आधारताल थाने से बल मौके पर पहुंचा। फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस को भी बुलाया गया। मलबे से एक शव बरामद हुआ है। पहचान कराई जा रही है। बम के खोखे भी मिले हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मुताबिक घटनास्थल पर आग फैली हुई है। पूरा क्षेत्र गर्म है। फायर ब्रिगेड की टीम कूलिंग का काम कर रही है। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है। धमाके से आसपास के घरों की दीवारों तक में दरारें आ गई हैं ।
शमीम कबाड़ी का अवैध रूप से बने आलीशान मकान को तोड़ा जा चुका है
बताया जाता है कि कबाड़े का गोदाम शमीम कबाड़ी का है। पुलिस ने कुछ महीने पहले ही उसके बाइपास पर स्थित अवैध रूप से बने आलीशान मकान को तोडऩे की कार्रवाई की थी। संदेह जताया जा रहा है कि आयुध निर्माणी खमरिया से लाए गोला बारूद या फिर लोहा काटने वाले गैस सिलेंडर में लगी आग के कारण हादसा हुआ होगा। जांच के लिए एफएसएल और बीडीएस की टीम भी मौके पर बुलाई जा रही है।
ट्रक और चोरी के वाहनों को काटने के आरोप
स्क्रैप मटीरियल से ब्लास्ट की आशंका कबाडख़ाना 5 हजार स्क्वायर फीट एरिया में फैला हुआ है। यह कबाडख़ाना जिस जमीन पर बना है, वो सरकारी है या निजी, इसकी जांच के लिए आधारताल तहसीलदार और पटवारी को कहा गया है । रजा मेटल इंडस्ट्री में अवैध रूप से ट्रक और चोरी के वाहनों को काटने के आरोप के बाद शमीम के यहां छापा भी पड़ चुका है।
बम विस्फोट और डॉग स्कवाड की टीम मौके पर
मौके पर पहुंचे कलेक्टर दीपक सक्सेना ने बताया कि इस घटना में कुछ लोगों की मौत हो सकती है लेकिन फिलहाल स्पष्ट तौर पर कुछ भी नहीं कहा जा सकता है। जब तक जांच पड़ताल पूरी नहीं हो जाती है। प्रशासन को आशंका है कि यह विस्फोट केवल गैस सिलेंडर से नहीं हो सकता है कबाड़ खाने में कुछ ऐसी चीज भी होगी । जिसकी वजह से धमाका इतना जबरदस्त हुआ इसलिए प्रशासन ने बम विस्फोट और डॉग स्कवाड की टीम भी मौके पर बुला ली और जांच पड़ताल शुरू की जा रही है ।



