क्राइमसिवनी

मुरझोर हत्याकांड परिजनों ने जताई अन्य आरोपियों के शामिल होने की आशंका, एसडीओपी करेंगे खुद जांच

Seoni 21 May 2025
छपारा यशो:- थाना क्षेत्र के ग्राम मुरझोर में विगत 13 मई को मिली संदिग्ध अवस्था ग्राम मुरझोर निवासी संतराम सैयाम 55 वर्ष के मामले में पुलिस ने 17 मई को एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वहीं संतराम सैयाम के पीडि़त परिवार पत्नी गायत्री सैयाम एवं पुत्र अनिल सैयाम सहित बड़ी संख्या में छपारा पुलिस थाना पहुंचकर मृतक संतराम सैयाम के सामाजिक जनों द्वारा 21 मई को दोपहर 2 बजे एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी को छपारा थाना परिसर में एक ज्ञापन सौंपकर मामले में और लोगों के शामिल होने की आशंका जताई है और निष्पक्ष जांच की मांग की है। परिवार का आरोप है कि इस हत्याकांड में और भी लोग शामिल हो सकते हैं।

एसडीओपी लखनादौन अपूर्व भलावी ने पीडि़त परिवार को आश्वासन दिया है कि वे स्वयं जांच अधिकारी के रूप में इस मामले की निष्पक्षता और पूरी पारदर्शिता के साथ जांच करेंगे। उन्होंने बताया कि पहले भी इस मामले की जांच हुई है और मृतक संतराम सैयाम के पीडि़त परिवार द्वारा जांच की मांग की गई है और वह की जाएगी। परिवार लगातार मामले की गहन जांच की मांग कर रहा है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!