WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
मध्यप्रदेशसिवनी

किसान सम्मान निधि के लिये फार्मर रजिस्ट्री आवश्यक

Seoni 21 February 2025
सिवनी यशो:- अधीक्षक भू अभिलेख ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत पात्र किसानों को 06 हजार प्रदान किये जाते हैं। शासन के निर्देशानुसार मार्च 2025 के उपरांत फार्मर आईडी वाले पात्र किसानों को ही योजना के लाभ की पात्रता रहेगी। अत: जिला प्रशासन द्वारा जिले के सभी किसानों से अपनी फार्मर रजिस्ट्री की कार्यवाही पूर्ण कराने की अपील की गई है। उल्लेखनीय है कि जिले के 02 लाख 88 हजार 729 पात्र किसानों में से 01 लाख 75 हजार 151 किसानों द्वारा फार्मर रजिस्ट्री की कार्यवाही पूर्ण कर ली गई है। आज दिनांक को 01 लाख 13 हजार 578 किसान अब भी शेष हैं।

फार्मर रजिस्ट्री का उद्देश्य :- प्रदेश में समस्त भूधारियों के आधार लिंक्ड रजिस्ट्री तैयार करना है जिसमें भूधारियों को एक अन्य फार्मर आईडी प्रदान किया जाएगा।
भारत सरकार के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना हेतु फार्मर रजिस्?ट्री अनिवार्य है, दिसंबर 2024 के उपरांत केवल फार्मर आईडी उपलब्ध होने पर ही योजना का लाभ हितग्राहियों को प्राप्त हो सकेगा।

योजनाओं का नियोजन लाभार्थियों का सत्यापन, कृषि उत्पादों का सुविधाजनक विपणन।
प्रदेश के समस्?त कृषकों को राज्य की कल्?याणकारी योजनाओं का लाभ सुगम एवं पारदर्शी तरीके से प्रदान करने हेतु लक्ष्?य निर्धारण एवं पहचान।

किसानों के लिए कृषि ऋण एवं अन्य सेवा प्रदाताओं के लिए कृषि सेवाओं की सुगमता।
विभिन्न विभागों द्वारा डाटा का बेहतर उपयोग।

फार्मर रजिस्ट्री के लाभ :-

प्रधानमंत्री किसान सम्?मान निधि योजना हेतु फार्मर रजिस्?ट्री की अनिवार्यता की शर्त पूर्णता के साथ हितग्राहियों को लाभ प्राप्?त करने में सुगमता।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सैचुरेशन।

फसल बीमा योजना का लाभ प्राप्त करने में सुगमता।

न्यूनतम समर्थन मूल्?य पर खरीद में कृषकों के पंजीयन में सुगमता।
विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्?त करने हेतु बार-बार सत्यापन की आवश्यकता नहीं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!