मध्यप्रदेश

कृषकों को सायबर ठगों से सतर्क रहने की सलाह

bhopal 20 June 2025
मध्यप्रदेश में कृषि यंत्रों की सब्सिडी आधारित योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर किसानों को ठगने वाले सायबर अपराधियों के सक्रिय होने की पुष्टि के बाद कृषि अभियांत्रिकी विभाग ने किसानों और हितग्राहियों के लिए अलर्ट एडवायजरी जारी की है।

कस्टम हायरिंग सेंटर योजना के नाम पर स्वयं को विभागीय अधिकारी बताकर ठगी करने के कई मामले सामने आए हैं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस योजना की संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शी और डिजिटल है तथा कोई अधिकारी सीधे फोन या सोशल मीडिया के माध्यम से हितग्राहियों से संपर्क नहीं करता।

इन नंबरों से रहें सावधान

विभाग ने कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबरों की पहचान कर किसानों से इन्हें न उठाने की अपील की है। ये नंबर हैं:
07056847570, 07088438459, 0756847570, 9520711020

“इन नंबरों से कॉल, व्हाट्सऐप वीडियो कॉल या कोई अन्य सोशल मीडिया संवाद बिल्कुल न करें। अपनी व्यक्तिगत जानकारी, OTP, बैंक खाते या योजना संबंधी दस्तावेज किसी से साझा न करें।”

— कृषि अभियांत्रिकी संचालक

अगर ठगी हो जाए तो क्या करें?

किसानों से अपील की गई है कि यदि कोई सायबर अपराध घटित होता है तो तुरंत इन माध्यमों से शिकायत करें:

  • अगर ठगी हो जाए तो क्या करें?

    किसानों से अपील की गई है कि यदि कोई सायबर अपराध घटित होता है तो तुरंत इन माध्यमों से शिकायत करें:

    • नजदीकी पुलिस थाना

    • cybercrime.gov.in

    • ☎️ Cyber Crime Toll Free Number – 1930

एडवायजरी का सार:

  • कस्टम हायरिंग योजना पारदर्शी, किसी से व्यक्तिगत संपर्क नहीं किया जाता

  • विभागीय अधिकारी के नाम पर फोन कॉल आने पर सतर्क रहें

  • अनजान नंबरों को रिसीव न करें, कोई लिंक या डॉक्युमेंट न खोलें

  • सायबर ठगी की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज करें

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!