मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

कचहरी चौक में जिला कांग्रेस का किसान आंदोलन

नरेश मरावी के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया

Seoni 10 December 2025

सिवनी यशो:-  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नरेश मरावी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के कचहरी चौक पर किसानों की समस्याओं को लेकर जोरदार किसान आंदोलन किया गया। आंदोलन में जिलेभर से आए तीन से चार सौ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। प्रदर्शन के दौरान किसानों की उपज मक्का, धान सहित खरीफ–रबी फसलों को समर्थन मूल्य पर खरीदने तथा अन्य ज्वलंत समस्याओं के समाधान की मांग की गई।

आंदोलन में केवलारी विधायक ठाकुर रजनीश सिंह, राजा बघेल, मोहन सिंह चंदेल, असलम खान सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

कचहरी चौक में किसान आंदोलन प्रदर्शन के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल द्वारा कलेक्टर की ओर से अनुविभागीय अधिकारी को विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में रखीं प्रमुख मांगें

कांग्रेस कमेटी ने महामहिम को संबोधित ज्ञापन में कहा कि –

प्रदेश कृषि प्रधान है, लेकिन किसान अपनी मेहनत से पैदा की गई मक्का और धान को सरकार की

“अदूरदर्शी नीतियों” के कारण औने-पौने दामों में बेचने को मजबूर हैं।

मक्के का समर्थन मूल्य 2400 रुपये प्रति क्विंटल घोषित होने के बावजूद मंडियों में बोली 1200 से 1600 रुपये के बीच लग रही है, जबकि उत्पादन लागत ही लगभग 1500 रुपये बैठती है।

इसी तरह धान खरीदी में भी किसानों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है—

अपेक्षित उत्पादन के मुकाबले आधी खरीदी, गुणवत्ता के नाम पर रिजेक्शन और

केंद्रों की अव्यवस्था प्रमुख समस्याएँ हैं।

कांग्रेस ने कहा कि ऐसी परिस्थितियों ने किसानों को गंभीर संकट में डाल दिया है,

इसलिए तत्काल हस्तक्षेप आवश्यक है। कांग्रेस कमेटी द्वारा निम्नलिखित मांगें रखी गईं—

मुख्य मांगें

  1. मक्का का पूरा समर्थन मूल्य 2400 रु./क्विंटल और
    धान 3100 रु., गेहूँ 2700 रु./क्विंटल पर खरीदी सुनिश्चित की जाए।

  2. खाद–बीज उपलब्धता:
    बोनी के समय पर्याप्त मात्रा में खाद एवं बीज उपलब्ध कराए जाएँ।
    यूरिया–डीएपी की कालाबाजारी पर तुरंत रोक लगे।
    डबल लॉक केंद्रों पर खसरा-पावती की सत्यापित प्रतिलिपि की अनिवार्यता समाप्त की जाए।

  3. बिजली समस्या का समाधान:
    किसानों को सिंचाई हेतु प्रतिदिन 10 घंटे (सुबह 8 से शाम 6 बजे) निर्बाध बिजली दी जाए।
    वोल्टेज कटौती पर रोक लगे और ट्रांसफार्मर का उचित रखरखाव हो।
    भारी-भरकम बिजली बिल की वसूली रोकी जाए तथा काटे गए कृषि कनेक्शन पुनः जोड़े जाएँ।

  4. मंडी व्यवस्था में सुधार:
    मंडियों में व्याप्त अव्यवस्थाओं को दूर किया जाए।

  5. ट्रांसफार्मर सब्सिडी:
    सिंचाई के लिए ट्रांसफार्मर लगवाने पर किसानों को सब्सिडी दी जाए।

  6. लालगाटी के किसानों के लिए पानी:
    सिंचाई हेतु लिफ्ट एरिगेशन से पानी उपलब्ध कराया जाए।

  7. नहरों की मरम्मत:
    भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी नहरों की त्वरित मरम्मत तथा दोषियों पर कार्रवाई की जाए।

  8. वन्यप्राणियों से मौत पर मुआवजा:महाराष्ट्र मॉडल पर 25 लाख रुपये मुआवजा एवं एक सदस्य को शासकीय नौकरी दी जाए।

  9. खेत–सड़क योजना:
    योजना पर लगी रोक हटाकर पुनः सड़क निर्माण शुरू किया जाए।

  10. फसल बीमा क्लेम:
    फसल बीमा की राशि किसानों को एक माह के भीतर उपलब्ध कराई जाए।

https://www.facebook.com/watch/?v=4336771146590761

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!