सिवनी

नरवाई जलाने वाले किसानों को नोटिस कर अर्थदंड वसूला जाये तथा पटवारियों पर तय की जाये जिम्मेदारी

Seoni 21 April 2025
सिवनी यशो:- समय सीमा बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हो रही नरवाई जलाने की घटनाओं के मद्देनजर सभी अनुविभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया है कि उक्त घटनाओं को लेकर संबंधित पटवारियों की जिम्मेदारी तय की जाये। नरवाई जलाने वाले प्रत्येक किसान को नोटिस जारी कर नियमानुसार अर्थदण्ड वसूल किया जाये। उन्होंने सभी अनुविभागीय अधिकारियों को एक सप्ताह के ऐसे शतप्रतिशत किसानों को नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया है।

कलेक्टर सुश्री जैन ने जलगंगा संवर्धन अभियान की जिले में क्रियान्वयन स्थिति की भी समीक्षा करते हुए ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को अभियान के दौरान पुराने जल स्त्रोतों के उन्नयन के लिए पुरानी बावड़ी, तालाब आदि की साफ-सफाई तथा मरम्?मत के निर्देश दिये हैं। कलेक्टर सुश्री जैन ने ई-ऑफिस प्रणाली पर संपूर्ण विभागीय कार्य संपन्न करने के लिए विभागों द्वारा की गई कार्यवाही की भी जानकारी लेकर अधिकारियों को पूर्ण रूप से ई-ऑफिस प्रणाली अपनाने के निर्देश दिये हैं।

कलेक्टर सुश्री जैन ने शासकीय स्कूलों की सुविधाओं के उन्?नयन के लिए जन सहयोग से स्कूलों में डेस्क उपलब्ध कराने के लिए चलाये जा रहे ”गिफ्ट अ डेस्?क” अभियान को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की। उन्होंने सभी जिला अधिकारियों को जिले के 1368 प्राथमिक शालाओं में अध्ययनरत बच्चों के लिए डेस्क उपलब्ध कराने के प्रयास में सहभागी बनते हुए स्वयं एवं अपने परिचितों को प्रेरित करने की बात कही।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!