मध्यप्रदेशसिवनी

किसानों को बिना फार्मर रजिस्ट्री के नहीं मिलेगी किसान सम्मान निधि – कलेक्टर

जिला कलेक्टर ने संबंधित अधिाकारियों को ग्रामवार आयोजित संगोष्ठि में किसानों को यह बात बताने और पात्र किसानों की फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से कराने के दिये निर्देश

 Seoni 05 June 2025

सिवनी यशो :- कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन की अध्यक्षता में गुरूवार 05 जून को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में अपर कलेक्टर सी एल चनाप, अपर कलेक्टर सुश्री सुनीता खण्डायत सहित सभी विभागों के कार्यालय प्रमुख की उपस्थिति रही। इसी तरह विभिन्न विभागों के खंडस्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े थे।

सीएम हेल्प लाइन प्रकरणों का संतुष्टि पूर्ण करे निराकरण

बैठक में कलेक्टर सुश्री संस्कृति जैन ने सीएम हेल्पलाईन, समय-सीमा में दर्ज प्रकरण, जनसुनवाई आवेदनों के निराकरण स्थिति, विभिन्न आयोग से प्राप्त पत्रों में लंबित कार्यवाही के साथ ही शासन की विभिन्न योजनाओं में प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिये। कलेक्टर सुश्री जैन ने सभी विभाग प्रमुखों को जिलेवार रैंकिंग की शिकायतों में प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही कर अधिकतम शिकायतों को संतुष्टी से बंद कराने के निर्देश दिये हैं।

ग्रामवार संगोष्ठि कर लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश

बैठक में कलेक्टर सुश्री जैन ने राजस्व प्रकरणों की अनुभागवार समीक्षा के दौरान राजस्व अधिकारियों को फॉर्मर रजिस्ट्री, सीमांकन के लंबित प्रकरणों सहित अन्य प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करने के निर्देश दिए। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री के लिए लंबित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के पात्र किसानों से संपर्क कर अवगत कराने के निर्देश दिये हैं कि बिना फार्मर रजिस्ट्री के सम्मान निधि अंतर्गत देय राशि आगामी समय में किसानों को प्राप्त नहीं होगी। उन्होंने उक्ताशय की जानकारी भी ग्रामवार आयोजित की जा रही किसान संगोष्टी में देने के निर्देश भी कृषि विभाग के अधिकारियों को दिये हैं।

खाद बीज की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता सुनिश्चित हो

कलेक्टर सुश्री जैन ने समग्र ई-केवायसी कार्यों की भी समीक्षा सभी सीएमओ और सीईओ जनपदों को मैदानी स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुये लंबित ई-केवायसी तेजी से पूरा कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से होने वाले खाद्यान्न वितरण स्थिति , प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत सर्वे कार्यों, आबकारी विभाग एवं परिवहन विभाग द्वारा गत सप्ताह की गई कार्यवाहियों की समीक्षा करते हुये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने खरीफ मौसम अंतर्गत बोई जाने वाली फसलों को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त मात्रा में खाद-बीज की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश कृषि विभाग के अधिकारियों को दिये हैं।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!