WhatsApp Image 2026-03-17 at 4.22.34 PM (1)
क्राइमनरसिंगपुरबालाघाटसिवनीहेल्थ

तेज रफ्तार दो कारों की टक्कर में पिता-पुत्र की मौके पर मौत, दस घायल

नरसिंहपुर से बालाघाट लौट रहा था नेमा परिवार, सिवनी-बालाघाट मार्ग पर 24 घंटे में दूसरा हादसा

सिवनी यशो:- सिवनी जिला के बरघाट के समीप सिवनी -बालाघाट राजमार्ग पर के कौडिय़ा गांव में सोमवार दोपहर करीब डेढ़ बजे दो कारों की आमने-सामने की टक्कर में बालाघाट के नेमा परिवार के पिता पुत्र मौत हो गयी जबकि दोनों कारों के दस अन्य बुरी तरह घायल है जिनका उपाचार सिवनी जिला चिकित्सालय एवं बरघाट सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में चल रहा है । जानकारी के अनुसार दुर्घटना में एक कार में सवार बालाघाट निवासी नितिन नेमा 43 वर्ष और उनके बेटे अक्षांश 9 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं पत्नी और बड़ा बेटा गंभीर रूप से घायल है।
बरघाट क्षेत्र में 24 घंटे के अंदर यह दूसरी बड़ी सड़क दुर्घटना है ।

दुर्घटनाग्रस्त दूसरी कार में आठ व्यक्ति घायल हुये है जिनका इलाज चल रहा है। नेमा परिवार नरसिंहपुर में आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस बालाघाट लौट रहा था। वहीं बालाघाट से एक कार में सवार सात लोग जिले के बरघाट में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इसी बीच दोनों कार वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। सिवनी-बालाघाट मार्ग पर 24 घंटे में यह दूसरा सड़क हादसा घटित हुआ है। रविवार शाम धरना के पास हुए एक सड़क हादसे में बाइक पर सवार तीन लोगों की मौत हो गई थी।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!