Seoni 12 September 2025
सिवनी यशो :- मामूली साइकिल ले जाने की बात पर बड़ा विवाद हो गया, जिसमें पिता और उसके दो पुत्रों ने मिलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। मामला थाना कुरई क्षेत्र के ग्राम दराशीखुर्द का है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
घटना का विवरण
पुलिस अधीक्षक सुश्री सिमाला प्रसाद (भापुसे) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा तथा एसडीओपी बरघाट ललित गठरे के मार्गदर्शन में घटना का खुलासा किया गया।
प्रार्थी प्रकाश परिहार ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 सितंबर की रात करीब 11 बजे उसके जीजा कोमल प्रसाद बोपचे (39), निवासी धारनाकलां के साथ दराशीखुर्द निवासी पंकज राहंगडाले, सरूपचंद राहंगडाले और अजय राहंगडाले ने साइकिल ले जाने की बात को लेकर डंडों व हाथ-मुक्कों से हमला किया। अधमरे हालत में छोड़ दिए गए कोमल प्रसाद की उपचार के दौरान जिला अस्पताल सिवनी में मृत्यु हो गई।
गिरफ्तारी और कार्रवाई
थाना कुरई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों पंकज राहंगडाले (27), अजय राहंगडाले (24) और सरूपचंद राहंगडाले (52) को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (एमपी22-जग-0458) और हथियार भी जब्त किए गए। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
कानूनी प्रकरण
इस मामले में अपराध क्रमांक 453/25 धारा 103, 3(5) बी.एन.एस. के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।
पुलिस टीम की भूमिका
हत्या के इस मामले का खुलासा करने में थाना प्रभारी निरीक्षक के.एस. तेकाम,
उपनिरीक्षक अजय जायसवाल,
सहायक उपनिरीक्षक शैलेन्द्र डोंगरे,
तथा पुलिस बल के अन्य सदस्य भूपेन्द्र सिंह नागेश्वर, अजय सिंह परिहार,
संतोष धुर्वे, महेन्द्र परतेती, मनोज गोहिया, राजेश माथरे, आविनाश पाण्डेय, चं
चलेश नरवरे
और यशपाल उइके की सराहनीय भूमिका रही



