मध्यप्रदेशराजनीतिसिवनी

4- 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि जारी

आकाशीय बिजली गिरने से मृत हुए व्यक्तियों के परिजनों को 4- 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि जारी

सिवनी यशो:-  मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा विगत 11 जून को सिवनी विकासखंड के ग्राम जमुनिया में खेत में कार्यरत 3 व्यक्तियों की आकाशीय बिजली गिरने से असामयिक मृत्यु होने एवं घायल हुए लोगों के प्रति गहन दुख प्रकट किया गया था तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करते हुए पीडि़त परिवारों को 4- 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने के निर्देश दिए गए थे।
       जिसके परिपालन में जिला प्रशासन द्वारा कार्यवाही करते हुए मृतक राजाराम जंघेला, मंगल जंघेला एवं बसंत जंघेला के परिवारजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि जारी कर दी गई है।  

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button