क्राइममध्यप्रदेशसिवनी

अवैध खनिज उत्खनन पर 21.53 करोड़ का जुर्माना, 30 डंपर, 2 पोकलैंड मशीने जप्त

ताबड़तोड़ कार्यवाही में अनेको के विरूद्ध एफ. आई. आर.

अवैध खनिज उत्खनन पर 21.53 करोड़ का जुर्माना, 30 डंपर, 2 पोकलैंड मशीने जप्त - Seoni News
सिवनी यशो:- मध्यप्रदेश में खनिज संपदा का जमकर अवैध दोहन हो रहा है, और जमीन को खोखला किया जा रहा है । प्राकृति सेे प्राप्त अमूल्य खनिज संपदा का मनमाने तरीके से उत्खनन भविष्य में घातक परिणामकारी होना निश्चित है । इस बात को ध्यान में रखते हुये प्रदेश के मुख्यमंत्री डाँ. मोहन यादव के निर्देश पर अनेक जिलों में खनिज माफियाओं के विरूद्ध ताबड़तोड़ कार्यवाही प्रारंभ हो गयी है । बैतूल जिले के कलेक्टर नरेन्द्र सूर्यवंशी ने अपने पूरे दल बल के साथ बुधवार को अवैध खनन के एक बड़ाअभियान प्रारंभ कर 30 डंपर, 2 पोकलैंड मशीने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जप्त की है । जानकरी के अनुसार यह कार्यवाही लगातार 18 घंटे तक चलाई गयी । कार्यवाही में जिला पुलिस अधीक्षक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी शामिल रहे ।

अवैध खनिज उत्खनन पर 21.53 करोड़ का जुर्माना, 30 डंपर, 2 पोकलैंड मशीने जप्त - Seoni News
इस कार्यवाही में अनेक व्यक्तियों के विरूद्ध एफ आई आर दर्ज की गयी, अनेक स्थानों पर अवैध तरीके से डंप रेत जप्त की । इसके साथ ही बंसल कंस्ट्रक्शन ग्रुप, भोपाल को अवैध खनन के दो अलग-अलग मामलों में कुल 21.53 करोड़ रुपये का जुर्माना भरना पड़ा। कलेक्टर सूर्यवंशी के आदेश के बाद एडीएम कोर्ट बैतूल ने जुर्माना लगाया। यह जुर्माना विभिन्न स्थानों से मुरुम और गौण खनिज मिट्टी का अवैध खनन करने के लिए लगाया गया।

अवैध खनिज उत्खनन पर 21.53 करोड़ का जुर्माना, 30 डंपर, 2 पोकलैंड मशीने जप्त - Seoni News
प्रदेश के मुख्यमंत्री डां. मोहन यादव की मंशा के अनुसार इस प्रकार की कार्यवाही खनिज माफियाओं पर प्रारंभ हो गयी है । सिवनी, बालाघाट एवं मंडला जिलों में इस प्रकार की बड़ी कार्यवाही किसी भी दिन खनिज माफिओं के विरूद्ध हो सकती है ।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!