मध्यप्रदेशसिवनी

नरवाई जलाने पर 07 व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज

Seoni 17 April 2025
सिवनी यशो:- सिवनी कृषि विभाग द्वारा जिले में नरवाई जलाने को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी होने के उपरांत भी खेत की नरवाई जलाना पाया जाने पर ग्राम बींझावाड़ा के 07 व्यक्तियों पर एफआईआर दर्ज कराई गई है। जिसमें शिवकुमार बघेल, दिलीप बघेल, नितिन बघेल, शेरसिंह बघेल, ओंम बघेल, दीपक बघेल तथा दिलेर सिंह बघेल पर एफआईआर दर्ज की गई है। 
उल्लेखनीय है कि नरवाई जलाने से आगजनी की घटनाओं तथा पर्यावरण पर पडऩे वाले प्रतिकूल प्रभाव के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सिवनी के आदेश क्रमांक 1990/एचडब्लू/2025 दिनांक 17 मार्च 2025 के माध्यम से भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 अंतर्गत प्रतिबंधात्?मक आदेश जारी किये गए हैं। आदेश का उल्?लंघन पाया जाने पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223 अंतर्गत दण्ड का प्रावधान किया गया है।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!