मध्यप्रदेशसिवनी
सिवनी रक्षित केंद्र में अग्निशामक यंत्र प्रशिक्षण सम्पन्न
सिवनी यशो:- 18 मार्च 2026 को सिवनी रक्षित केंद्र में पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीपक मिश्रा के मार्गदर्शन में अग्निशामक यंत्र उपयोग एवं फायर सेफ्टी प्रशिक्षण आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण में रक्षित केंद्र की सभी शाखाओं के अधिकारी-कर्मचारी और दिशा लर्निंग सेंटर के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। सूबेदार जितेंद्र रावतकर ने अग्नि प्रकार के अनुसार यंत्र का चयन एवं उपयोग दिखाया।
अधिकारियों और छात्रों ने स्वयं यंत्र का प्रयोग कर अग्नि नियंत्रण किया और आपातकालीन स्थिति में सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपाय सीखे।



