क्राइमसिवनी

दो युवकों की हत्या से जनाक्रोश, चक्काजाम, शराब दुकान में लगाई आग

शुक्रवार की रात्रि में हुई थी दो हत्याएँ

Seoni 17 may 2025

सिवनी यशो:- केवलारी में तनाव की स्थिति बनी हुई है, जहां दो हत्याओं के विरोध में भारी आक्रोश है। आक्रोशित जनता ने चक्का जाम किया और हत्या के आरोपी के घर में आग लगाने की कोशिश की, साथ ही एक शराब दुकान में भी आग लगा दी। जानकारी के अनुसार हत्या के आरोपी के घर एवं प्रतिष्ठानों को भी निशाना बनाया जा रहा है।

पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए प्रयास किए हैं, लेकिन आक्रोश अभी तक कम नहीं हुआ है। आक्रोशित भीड़ मांग कर रही है कि आरोपियों की गिरफ्तारी शीघ्र की जाए। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है।

दो युवकों की हत्या शुक्रवार की देर रात हुई थी, जब उन्हें धारदार हथियार से हमला किया गया था। दोनों युवकों का पोस्टमार्टम शनिवार को सिवनी में किया जाएगा। हत्या के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और गांव में शोक की लहर है।

परिजनों का आरोप है कि केवलारी निवासी एक ठाकुर परिवार के लोगों ने मिलकर दोनों युवकों की हत्या की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना शुरू की है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए बल प्रयोग किया जा रहा है।🙏

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button