Uncategorizedदेश विदेशमध्यप्रदेशराजनीतिव्यापार
9.3 करोड़ किसानों को लाभ पहुँचाने वाली फाईल हुये पहले हस्ताक्षार
किसान पहली प्राथमिकता में प्रधानमंत्री मोदी ने दिये संकेत (Prime Minister Modi indicated that farmers are the first priority)
seoni .10 june.2024 – 18 वीं लोकसभा के गठन की संपूर्ण प्रक्रिया संपन्न होने पश्चात एनडीए के नेता चुने नरेन्द्र मोदी और उन्होंने अपने मंत्रीमंडल के सदस्यों के साथ राष्ट्रपति भवन में आयोजित ऐतिहासिक कार्यक्रम में तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ग्रहण की और इसी के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi)ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (First Prime Minister Pandit Jawaharlal Nehru) के रिकार्ड (record) की बराबरी करली ।
सोमवार 10 जून को प्रधानमंत्री कार्यालय (The Office of the Prime Minister) पहुँचकर विधिवत प्रधानमंत्री का कार्यभार ग्रहण किया और उन्होंने पहली फाईल (first file)
में हस्ताक्षर करते हुये अपने कार्यकाल की प्राथमिकता को रेखांकित किया । प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर किसान है ।
में हस्ताक्षर करते हुये अपने कार्यकाल की प्राथमिकता को रेखांकित किया । प्रधानमंत्री ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी प्राथमिकता में सबसे ऊपर किसान है ।
प्रधानमंत्री पद की शपथ के लगभग 16 घंटे बाद उन्होंने अपने तीसरे कार्यकाल की अपनी पहली फाइल पीएम किसान निधि सम्मान योजना से जुड़ी फाइल पर साइन किए. पीएम किसान निधि सम्मान योजना की 17वीं किस्त से जुड़ी फाइल को हरी झंडी दी गई है. इसके तहत लगभग 20 हजार करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे, जिससे देश के 9.3 करोड़ किसानों को लाभ होगा ।



