मध्यप्रदेशसिवनी
स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा कार्यालय में होगा ध्वजारोहण
भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे
Seoni 14 August 2025
सिवनी यशो:- स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गुरुवार, 15 अगस्त को जिला भाजपा कार्यालय में प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण समारोह आयोजित होगा। ध्वजारोहण भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती मीना बिसेन द्वारा किया जाएगा।
भाजपा जिला सह-मीडिया प्रभारी मनोज मर्दन त्रिवेदी ने बताया कि इस समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
भाजपा जिला पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे स्वतंत्रता दिवस के इस गौरवशाली एवं ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित हों।


