सौंसर यशो:- सौसर वित्तीय वर्ष 2024 में हुए ठेके के देसी विदेशी कंपोस्ट दुकान के अलावा नगर में गली कुचियों में अवैध शराब बिक्री की बाढ़ आ गई है साथ ही आबकारी के नियमों को ताक पर रखकर शराब बिक्री की जा रही है ठेकेदार द्वारा मनमाने ढंग से दुकान के अलावा अन्य जगह भी शराब भेज कर आबकारी के नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है ठेकेदार अपनी दबंगई कर बोतल पर अंकित एमआरपी से भी अधिक दामों में शराब बेचने का भी मामला प्रकाश में आया है दुकान मे रेट बोर्ड नहीं होने से आम आदमी को ठगा जा रहा है ।
नगर के सौसर रामाकोना में इस बात को लेकर आए दिन विवाद होते रहते हैं किंतु ठेकेदार इस और ध्यान नहीं दे रहे बीते दिनों दामों को लेकर शराब ठेकेदार के आदमियों और ग्राहकों में जमकर कहा सुनी के बीच लठ भी चले जिसकी गूंज अखबारों में देखने को भी मिली थी बावजूद इसके रेट बोर्ड को लेकर ठेकेदार ने सुध नहीं ली और नहीं आबकारी विभाग ने इस बात को लेकर निर्देशित किया नगर के पुरानी बस्ती वार्ड नंबर 1 से वार्ड नंबर 6 तक जगह-जगह ठेकेदार द्वारा अवैध तरीके से शराब परोसी जा रही है जिसकी शिकायत बीते दिनों हुए पुलिस संवाद तथा शांति समिति को बैठकों में भी नागरिकों एवम संबंधित वार्ड पार्षदों ने शिकायतें करी है किंतु ना तो आबकारी विभाग इस बात का संज्ञान ले रहा है और नहीं पुलिस विभाग ऐसा लगा रहा है प्रशासन ठेकेदार पर मेहरबान है ।
प्रतिबंध के बाद भी खुलेआम अहाते का संचालन
शराब दुकान के बाजु में अहाते में शराब पिलाई जा रही है अहाते प्रतिबंधित होने के बावजूद चलाए जा रहे है दुकानें राजमार्ग एवम हाइवे से लगे होने से दुर्घटनाएं बढ़ रही है आए दिन कोई न कोई घटना घटित हो रही हैं सरकार ने अहाते का संचालन प्रतिबंधित किया बावजूद इसके नियमों को ताक पर रख ये सारे नियम विरुद्ध कार्य हो रहे है आबकारी विभाग मौन साधे बैठा है।





