दोहरे हत्याकांड से पीडि़त परिवार से मिलने पहुँचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, शोक संवेदना व्यक्त की
केवलारी विधानसभा के अनेक ग्रामों में पहुँचकर आमजनो किया संवाद
Seoni 02 June 2025
सिवनी यशो :- सोमवार 02 जून को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केवलारी विधानसभा क्षेत्र में क्षेत्रीय विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह के साथ पिछले दिनों हुये दोहरे हत्याकांड के पीडि़त परिवार से भेंट की तथा अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने न्याय दिलाने का अवश्वासन दिया
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आगमन पर विधायक रजनीश सिंह ने नैनपुर पहुँचकर अगवानी की और सूत की माला पहना कर आत्मीय स्वागत किया ।

दिग्विजय सिंह क्षेत्रीय विधायक रजनीश सिंह के साथ सर्वप्रथम खैरलांजी पहुँचे जहाँ उन्होंने ग्रामीणो एवं कांग्रेस जनों से मुलाकात की । इसके पश्चात कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह केवलारी ब्लाँक कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पहुँचे जहाँ कांग्रेसजनों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया । दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस जनो से पार्टी की मजबूती के लिये काम करने और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का प्रतिकार करने की बात कही । कांर्यकत्र्ताओं से संवाद के पश्चात दिग्विजय सिंह दोहरे निर्मम हत्याकांड से पीडि़त परिवारजनों से भेंट करने परासपानी पहुँचे तथा उन्होंने स्व.अमन बघेल एवं स्व.रूपक बघेल की हत्या पर दुख प्रगट करते हुये शोक संवेदना व्यक्त करते हुए न्याय दिलाने का अवश्वासन दिया।
दोपहर 3 वजे केवलारी पहुंचने पर ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मे विधायक ठाकुर रजनीश सिंह , खुराना जिला अध्यक्ष कांग्रेस सिवनी के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने माला पहना कर स्वागत किया । कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि समय कांग्रेस का नहीं है देश मे विषम परिस्थिति बनी हुई है देश में अराजकता का माहौल बना हुआ है, चारों तरफ महंगाई बेरोजगारी की मार है किसान परेशान है, महिला परेशान है, युवा बेरोजगार परेशान है,कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को जमीन पर बेठना पड़ेगा ,मंच छोडना पडेगा ,नेताओ को कार्यकर्ताओं से संपर्क ,संवाद, समन्वय बनाकर पडेगा। संगठन को मजबूत करने के लिये युवाओं की नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देना पडेगा।नगर के व्यापारी राजेंद्र जैन, अशीष जैन के परिवार जनो से भेटकर अगले गतंत्व के साथ रवाना हो गये।
राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं केवलारी विधायक ठा. रजनीश हरवंश सिंह ने ग्राम पाँजरा, पलारी, चंदनवाडा कलाँ, छपारा समेत अन्य ग्रामों में पहुँचे तथा ग्रामीणो से उन्होंने संवाद किया । इस अवसर पर दिग्विजय सिंह एवं क्षेत्रीय विधायक रजनीश सिंह का कांग्रेस जनों ने स्वागत किया ।



