सिवनीदेश विदेशमध्यप्रदेश

शिवपुरी में 2500 करोड़ की डिफेंस यूनिट का शिलान्यास, 5 हजार रोजगार के अवसर; सीएम डॉ. मोहन यादव बोले—मध्यप्रदेश बनेगा रक्षा उत्पादन का नया केंद्र

शिवपुरी में अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट की आधारशिला, सिंधिया और जीत अदाणी रहे मौजूद; 211 करोड़ के विकास कार्यों का भी लोकार्पण

Bhopal 05 July 2026
भोपाल/शिवपुरी यशो:- मध्यप्रदेश के लिए 5 जुलाई का दिन औद्योगिक और रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित हुआ। राज्य के शिवपुरी जिले में 2500 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले डिफेंस एंड एयरोस्पेस मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का शिलान्यास किया गया। इस परियोजना के माध्यम से रक्षा उत्पादन और औद्योगिक विकास को नई गति मिलने की उम्मीद है।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया तथा अडाणी ग्रुप के युवा नेतृत्व जीत अदाणी और करण अदाणी उपस्थित रहे।

शिवपुरी में 2500 करोड़ डिफेंस यूनिट का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी में 2500 करोड़ की डिफेंस एंड एयरोस्पेस यूनिट का शिलान्यास किया, इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित रहे।

 रक्षा उत्पादन का नया केंद्र बनेगा शिवपुरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि शिवपुरी से बनने वाले रक्षा उपकरण और मिसाइलें देश की सुरक्षा क्षमता को मजबूत करेंगी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक बड़ा कदम है और इससे मध्यप्रदेश को रक्षा उत्पादन के नक्शे पर नई पहचान मिलेगी।

सरकारी अनुमान के अनुसार इस परियोजना से करीब 5000 लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलने की संभावना है।

शिवपुरी में 2500 करोड़ डिफेंस यूनिट का शिलान्यास करते मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और ज्योतिरादित्य सिंधिया
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शिवपुरी में 2500 करोड़ की डिफेंस एंड एयरोस्पेस यूनिट का शिलान्यास किया, इस अवसर पर ज्योतिरादित्य सिंधिया भी उपस्थित रहे।

211 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने शिवपुरी जिले में 211 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमि-पूजन भी किया। इनमें सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट शामिल हैं।

 शिक्षा और स्वास्थ्य पर भी जोर

कार्यक्रम में कई नई घोषणाएं भी की गईं—

  • शिवपुरी को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा
  • 120 करोड़ की लागत से 14 किमी फोरलेन सड़क निर्माण
  • मेडिकल कॉलेज में कार्डियोलॉजी यूनिट की स्थापना
  • खोड में नया कला-विज्ञान-वाणिज्य कॉलेज
  • सुभाषपुरा में नवीन तहसील गठन
  • 200 बिस्तरों वाला मातृ-शिशु अस्पताल
  • कृषि मंडी और नए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना

 शिवपुरी बनेगा विकास का नया मॉडल

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवपुरी क्षेत्र अब तेजी से औद्योगिक, शैक्षणिक और पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि शिवपुरी और आसपास का ग्वालियर-चंबल क्षेत्र आने वाले वर्षों में विकास का नया इंजन बनेगा।

नेताओं के प्रमुख बयान

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह दिन ऐतिहासिक है और भगवान शिव की भूमि शिवपुरी अब राष्ट्र निर्माण के नए अध्याय की साक्षी बन रही है।

वहीं अडाणी समूह के प्रतिनिधियों ने कहा कि यह निवेश केवल उद्योग नहीं बल्कि मध्यप्रदेश के भविष्य में किया गया निवेश है, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार और तकनीकी विकास को बढ़ावा मिलेगा।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!