Seoni 29 December 2024
छपारा यशो:- नगर से लगभग 30 किलोमीटर दूर ग्राम देवतामऊ मार्ग में दो बाईकों की 29 दिसम्बर को दोपहर लगभग 12:30 बजे आपस में आमने-सामने की टक्कर होने से दोनों बाईकों में सवार चार लोगों को पैरों और सिर में चोट आई जिन्हें सूचना पर छपारा 108 ने नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती कराया गया और चारों घायल खतरे से बाहर बताया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मोनू अहिरवार 26 वर्ष अपने नाना सुमंत्री अहिरवार के साथ ग्राम लाटगांव से ग्राम देवतामऊ जा रहा था एवं संजय काकोडिया 19 वर्ष अपनी चाची सियावती काकोडिया के साथ देवतामऊ से ग्राम बखारी आ रहे थे अचानक संजय काकोडिया की बाइक अनियंत्रित होने से घूमावदार मार्ग पर दोनों बाईकों की आपसी टक्कर हो गई इस सड़क हादसे में चार लोगों को सिर एवं पैरों में चोटें आई सभी घायलों को नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छपारा 108 वाहन के पायलट विकास दूबे एवं ईमटी प्रतुल श्रीवास्तव द्वारा पहुंचाया गया।





