विनोबा ऐप में उत्कृष्ट कार्य के लिए घंसौर ब्लॉक के चार शिक्षक सम्मानित
पोस्ट ऑफ द मंथ पुरस्कार से सम्मानित हुए शिक्षक, प्रमाणपत्र और उपहार प्राप्त कर बढ़ाया ब्लॉक का गौरव
Seoni 23 August 2025
सिवनी यशो:- आचार्य विनोबा भावे शिक्षक कार्यक्रम के अंतर्गत घंसौर विकासखंड में पोस्ट ऑफ द मंथ पुरस्कार से चार शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर चयनित शिक्षकों को प्रमाणपत्र और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।
विनोबा ऐप शिक्षकों के लिए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जहाँ नवाचार शिक्षण कौशल और सह-पाठ्यक्रमीय उत्कृष्ट गतिविधियों का मूल्यांकन कर चयन किया जाता है।
इस बार उत्कृष्ट कार्य हेतु चयनित शिक्षक निम्नलिखित रहे:
-
विवेक कुमार तिवारी – बालपुर
-
संजय कुमार रजक – प्राथमिक शाला भिरा
-
शैलेश नंदिनी श्रीवास्तव – माध्यमिक शाला शिकारा
-
महेश कुमार राठौर – माध्यमिक शाला दारोटकला
इन सभी शिक्षकों को ब्लॉक स्तरीय पोस्ट ऑफ द मंथ अवार्ड बीआरसी कमलेश बघेल एवं विनोबा ऐप के जिला परियोजना अधिकारी केशव नामदेव द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बीआरसीसी कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे और सम्मानित शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया।



