नेत्र रोगियों का परीक्षण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु नि:शुल्क शिविर 21 नवंबर को रजवाड़ा में
Seoni 20 November 2024
सिवनी यशो:- रजवाड़ा लॉन (Rajwada Lawn) में नेत्र रोगियों का परीक्षण (examination of eye patients) तथा मोतियाबिंद के ऑपरेशन (cataract surgery) हेतु विशाल नि:शुल्क नेत्र शिविर (Free Eye Camp) का आयोजन 21 नवम्बर को किया जा रहा है ।
नगर की सेवाभावी संस्थाऐ (service oriented organizations) सक्षम भारत और श्री रामदल समिति (Saksham Bharat and Shri Ramdal Committee) के मनीष अग्रवाल और ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि बीते 07 वर्षो से यह नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया जा रहा है जिसमे लगभग 05 हजार रोगियों का निशुल्क मोतियाबिंद के ऑपरेशन किये जा चुके है, यह शीत काल का मौसम ऑपरेशन की दृष्ट्री से हेल्दी सीजन माना जाता है अत: गुरुवार 21 नवम्बर को अधिक से अधिक नेत्र रोगियों को जिन्हें मोतियाबिंद के ऑपरेशन करवाना हो वे सुबह 10 बजे लुघरवाड़ा स्थित रजवाड़ा लॉन पहुँचे यहाँ देवाजी नेत्रालय जबलपुर के अनुभवी चिकित्सको (doctors) द्वारा नेत्र रोगियों का परीक्षण किया जावेगा ।
उसमें से जिन मरीजो को मोतियाबिंद के ऑपरेशन किये जाना होगा उन मरीजो संस्था के विशेष वाहन द्वारा जबलपुर (Jabalpur) ले जाया जावेगा और अगले दिन ऑपरेशन कर तीसरे दिन उसी विशेष वाहन द्वारा मरीज को सिवनी वापस लाकर छोड़ा जावेगा, यह प्रक्रिया पूरी तरह नि:शुल्क है, मोतियबिन्द से पीडि़त हर कोई भी मरीज इस शिविर का लाभ उठा सकता है, मरीज को अपने साथ आधार कार्ड (Aadhar card) की ओरिजनल तथा उसकी एक फ़ोटो कॉपी (photo copy) अपने साथ अनिवार्य रूप से लाना होगा।
नागरिकों से निवेदन है कि अपने परिजनों, अपने आस-पास के नेत्र रोग से पीडि़त रोगी को गुरुवार 21 नवम्बर को इस शिविर में सुबह 10 बजे से 04 बजे के मध्य रजवाड़ा लान में जरूर लाये, और इस शिविर की जानकारी अन्य लोगो को दीजिये जिससे ज्यादा से ज्यादा नेत्र रोगियों को लाभ मिल सके।



