सिवनीहेल्थ

नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन

सिवनी यशो:- भगिनी निवेदिता सेवा समिति के तत्वाधान में पॉलिटेक्निक कॉलेज के पीछे आदिवासी टोला में निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें भारी संख्या में महिला और पुरुष शामिल हुए।

नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन - Seoni News

शिविर में शुगर, बीपी और हीमोग्लोबिन का टेस्ट तथा डॉक्टर के द्वारा स्वास्थ्य का परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई व गंभीर केस को अस्पताल में परीक्षण के लिए सलाह दी गई। ज्ञात हो कि सिवनी जिले में विशेष कर महिलाओं में सिकल सेल की समस्या है। क्योंकि महिलाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर गंभीर नहीं है जबकि महिलाओं का अच्छा स्वास्थ होना ही खुशहाल परिवार की ताकत है।

इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का उद्देश्य विशेषकर महिलाओ को स्वंय के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था ।

नि: शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन - Seoni News
शिविर में शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ प्रवीण चंद्रवंशी जी और डॉक्टर शिल्पा जी तथा अस्पताल के स्टाफ का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ।। ज्ञात हो कि भगिनी निवेदिता सेवा केंद्र बहुत कम दर पर मरीज के लिए उपयोगी सामानों को उपलब्ध कराता है।।

Dainikyashonnati

Related Articles

Back to top button